Saturday 8th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग की तत्काल कार्रवाई डिग्री कॉलेज सड़क खुली।

दून:मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित

लोहाघाट:भारी भूस्खलन से लोहाघाट डिग्री कॉलेज मार्ग बंद कई गांवो का कटा संपर्क।

चंपावत:महिला शक्ति, संस्कृति और परंपरा का संगम बनेगा ‘सावन उत्सव-2026’ 15 महिलाओं को मिलेगा नंदा शिखर सम्मान

लोहाघाट:जिलाधिकारी के निर्देशों पर लोहाघाट में दुकानों एवं जनरल स्टोरों का हुआ सघन निरीक्षण

सूचना

: चंपावत :कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने धामी सरकार को बताया घाेटालो की सरकार उद्यान विभाग घोटाले को लेकर सरकार को घेरा

Laxman Singh Bisht

Sat, Oct 28, 2023
  मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने उद्यान विभाग में हुए घोटाले पर अब सरकार को घेरना शुरू कर दिया है शनिवार को चंपावत के कांग्रेस जिला अध्यक्ष पूरन सिंह कठायत ने उत्तराखंड की भाजपा सरकार को घोटालो की सरकार बताते हुए कहा जिस प्रकार से उत्तराखंड की धामी सरकार में उद्यान विभाग , बन विभाग व विभिन्न विभागों में घोटाले उजागर हो रहे हैं तथा सरकार जिस प्रकार से घोटालों पर चुप्पी साधे हुए हैं उसकी कांग्रेस पार्टी निंदा करती है कठायत ने कहा जिस प्रकार से उद्यान विभाग में हुए महाघोटाले पर सरकार ने चुप्पी साधते हुए अधिकारियों व घोटाले में शामिल भाजपा नेताओं को बचाने का प्रयास किया गया वह काफी निंदनीय है लेकिन हाईकोर्ट नैनीताल ने संज्ञान लेते हुए इस मामले मे सीबीआई जांच के निर्देश दिए हैं जिसके लिए कांग्रेस पार्टी माननीय न्यायालय को धन्यवाद देती है उन्होने कहा घोटाले में भाजपा के कुछ सफेद पोस नेताओं के नाम भी सामने आ रहे हैं उन्हें तत्काल अपने पदों से इस्तीफा दे देना चाहिए तथा धामी सरकार को उन सफेद पोस नेताओं पर कार्रवाई करनी चाहिए कठायत ने मुख्यमंत्री धामी पर आरोप लगाते हुए कहा मुख्यमंत्री धामी सब कुछ जानते हुए भी चुप्पी साधे हुए हैं तथा अपनी सरकार को भ्रष्टाचार मुक्त सरकार होने का दावा ठोक रहे हैं जिसके लिए कांग्रेस पार्टी धामी सरकार की घोर निंदा करती है

जरूरी खबरें