रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने विशाल जनसभा को किया संबोधित भाजपा पर लगाए कई गंभीर आरोप।
Laxman Singh Bisht
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने विशाल जनसभा को किया संबोधित भाजपा पर लगाए कई गंभीर आरोप।

परिवर्तन संकल्प यात्रा में बोले गोदियाल कांग्रेस की सरकार आई तो अग्नि वीर योजना होगी समाप्त

पुरानी पेंशन की होगी बहाली प्राथमिक शिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता की जाएगी समाप्त।

गोदियाल का लोहाघाट में जोरदार स्वागत।

भाजपा शासन में आम आदमी की पहुंच से सोना हुआ दूर कर्ज लेकर बेटियों की शादी के लिए जेवर बना रही है जनता: गोदियाल

अग्निवीर योजना लागू कर उत्तराखंड के युवाओं के भविष्य के साथ किया गया खिलवाड़।

कई लोगों को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस की दिलाई सदस्यता।


उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल परिवर्तन संकल्प यात्रा के तहत अपने चंपावत जिले के दो दिवसीय दौरे के तहत आज सोमवार को चंपावत के लोहाघाट विधानसभा क्षेत्र में पहुंचे। लोहाघाट नगर के रामलीला मैदान में लोहाघाट विधायक खुशाल सिंह अधिकारी के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का ढोल नगाड़ों व फूल मालाओ के साथ जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान रामलीला मैदान में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल को सुनने के लिए दूर-दूर क्षेत्र से बड़ी तादात में लोग पहुंचे हुए थे। जनता को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा सरकार को भ्रष्ट सरकार बताया। उन्होंने कहा भाजपा सरकार में जनता परेशान है, युवा बेरोजगारी से तंग होकर सड़कों में चप्पल घिसने को मजबूर है या बाहरी प्रदेशों को पलायन कर रहे हैं। उन्होंने कहा प्रदेश में पुष्कर सिंह धामी की सरकार बुरी तरह फेल हो गई है। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री ने चंपावत जिले को स्विट्जरलैंड बनाने की बात कही थी जो पूरी तरह से झूठी साबित हुई। उन्होंने कहा धामी शासन में जनता के साथ-साथ कर्मचारी वर्ग भी काफी परेशान है। भाजपा नेता घोटाले पर घोटाले करने में लगे हुए हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने ऐलान करते हुए कहा अगर कांग्रेस की सरकार आती है तो सबसे पहले अग्नि वीर योजना को समाप्त करेंगे, पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल की जाएगी। उन्होंने कहा 20 से 25 वर्षों से सेवा दे रहे प्राथमिक शिक्षकों को टीईटी करने का तुगलकी फरमान सुना दिया गया है। कहा कांग्रेस की सरकार आने पर टेट की बाध्यता को समाप्त किया जाएगा। उन्होंने कहा जनता ने 2027 में उत्तराखंड में परिवर्तन का मन बना लिया है 2027 में उत्तराखंड में पूर्ण बहुमत से कांग्रेस की सरकार आने जा रही है। कहा चंपावत जिले में विकास कार्यों के नाम पर भ्रष्टाचार का खेल खेला जा रहा है।नदियों से अवैध खनन चरम पर है पर कोई अधिकारी बोलने व कार्रवाई करने तक को तैयार नहीं है। उन्होंने 2027 विधानसभा चुनाव में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वीर कालू सिंह महरा की धरती लोहाघाट विधानसभा से लोहाघाट विधायक खुशाल सिंह अधिकारी के हाथों को मजबूत करने की अपील की।कहा चंपावत की दोनों सीटें कांग्रेस जीतने जा रही है। उन्होंने भाजपा को भ्रष्टाचारियों की सरकार बताया। उन्होंने कहा परिवर्तन संकल्प यात्रा का आगाज चंपावत जिले से किया गया है वही कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जैसे ही भाषण शुरू कर रहे थे बिजली गुल हो गई जिस पर गोदियाल ने कहा जब भी वह कहीं भाषण शुरू करते हैं तो षड्यंत्र के तरह बिजली काट दी जाती है कहां इन लोगों को यह नहीं पता है इतने बड़े कार्यक्रम में जनरेटर व्यवस्था भी की गई होती है उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा आज भाजपा सरकार ने सोना इतना महंगा कर दिया है जो आम आदमी की पहुंच से बाहर हो चुका है लोगों को अपनी बेटी के विवाह के लिए जेवर बनाने के लिए सौ बार सोचना पड़ता है लोग कर्ज लेकर बेटी की शादी के लिए जेवर बनाने को मजबूर है तो अयोध्या मे भाजपा नेता राममंदिर का चढ़ावा तक नहीं छोड़ रहे है। कार्यक्रम में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कई लोगों को कांग्रेस पार्टी की सदस्यता दिलाई। वही लोहाघाट विधायक खुशाल सिंह अधिकारी के साथ-साथ धारचूला विधायक हरीश सिंह धामी चंपावत के पूर्व विधायक हिमेश खर्कवाल सहित अन्य कांग्रेसी नेताओं ने भाजपा सरकार पर जमकर आरोप लगाते हुए कहा आज भाजपा सरकार में प्रदेश की जनता काफी परेशान है विकास कार्य सिद्ध कागजों पर चल रहे हैं और जो चल रहे हैं उन पर भाजपा नेताओं के द्वारा जमकर भ्रष्टाचार किया जा रहा है। अधिकारी जनता की समस्याओं को सुनाने तक के लिए तैयार नहीं है उन्होंने कहा 2027 में जनता के सहयोग से उत्तराखंड में परिवर्तन होने जा रहा है तथा कांग्रेस की सर
विज्ञापन
चंपावत:पुनौली कृषि उपकरण प्रकरण की जांच में विधायक के आरोपों की पुष्टि नहीं, भौतिक सत्यापन में मौके पर मिले सभी उपकरण
लोहाघाट:ढोल नगाड़ों के साथ निकले मां भगवती के डोले। झूमाधूरी मेला 2026 का समापन।
पिथौरागढ़:14 वर्षीय इकलौते बेटे की मौत के सदमे से माँ ने सरयू नदी में छलांग लगाकर दी जान।
बाराकोट के कामाजूला में गहरी खाई में गिरी पिकअप एक की मौत एक गंभीर हायर सेंटर रेफर्।
लोहाघाट बाईपास में प्रस्तावित टनल निर्माण हेतु प्रक्रिया शुरू मिट्टी की होने लगी जांच। दो टनल है प्रस्तावित।
लोहाघाट:उप जिला चिकित्सालय लोहाघाट में अल्ट्रासाउंड जांच हेतु तीनों विकासखंडों का साप्ताहिक रोस्टर जारी।
लोहाघाट:यूकेडी के दिग्गज नेता काशी सिंह ऐरी पहुंचे लोहाघाट। मिशन 2027 को लेकर कार्यकर्ताओं की ली बैठक।
लोहाघाट:घाट के पुराने मोटर पुल से महिला ने उफनती सरयू में लगाई छलांग मौत।
लोहाघाट:बंदेला ढेक निवासी सामाजिक कार्यकर्ता त्रिभुवन सिंह ढेक का आकस्मिक निधन क्षेत्र में शोक की लहर।
लोहाघाट:होटल-ढाबों पर लोहाघाट पुलिस की सख्ती 06 के चालान 2,500 रुपए वसूला संयोजन शुल्क