रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:जिला पंचायत पाटन पाटनी में सुनीता और सुष्मिता के बीच होगा महामुकाबला
Laxman Singh Bisht
हॉट सीट पर भाजपा और पूर्व विधायक फर्त्याल की साख दाव पर।
मुकाबले को लेकर बिसंग में होने लगी एक जुटता पुराने गिले शिकवे होने लगे दूर।
सुई सुनीता के समर्थन मे।
पाटन पाटनी, कलीगांव, चौड़ी, फोर्ती ,खूना बलाई की जनता बनेगी किंग मेकर
इस बार लोहाघाट की पाटन पाटनी जिला पंचायत सीट पर लोगों को एक रोमांचक मुकाबले देखने को मिल सकता है। इस सीट पर जहां भाजपा समर्थित प्रत्याशी सुनीता जोशी पत्नी सचिन जोशी व निर्दलीय सुष्मिता फर्त्याल पुत्री पूर्व भाजपा विधायक पूरन सिंह फर्त्याल के बीच आमने-सामने की जंग होगी। जनता इस मुकाबले को भाजपा और पूर्व विधायक फर्त्याल के बीच देख रही है। मुकाबले में भाजपा और पूर्व विधायक फर्त्याल की साख दाव पर लगी हुई है। दोनों ही हर हाल पर इस सीट को जीतना चाह रहे हैं। जहां भाजपा सुनीता जोशी को जीत दिलाने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक रही है। तो वही सुष्मिता को जीत दिलाने के लिए उनके पिता पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल अपने राजनीतिक जीवन का पूरा अनुभव लेकर चुनावी मैदान में उतर चुके हैं। सूत्रों के मुताबिक इस मुकाबले को लेकर सुष्मिता के पक्ष में बिसंग क्षेत्र में एक जुटता होने लगी है तथा पुराने गिले शिकवे दूर होने लगे हैं जो पूर्व विधायक की ताकत को बढ़ा रहे हैं। तो वहीं सुनीता के पति सचिन जोशी भी अपनी पूरी ताकत लगाकर इस सीट पर कब्जा जमाने के लिए तैयार है जहां उन्हें अपने गृह क्षेत्र सुई की जनता का पूरा समर्थन मिलता नजर आ रहा है। दोनों ही इस सीट पर अपनी अपनी जीत का दावा कर चुके हैं। जहां पूर्व विधायक फर्त्याल के पास एक लंबा राजनीतिक अनुभव है तथा उनके पास समर्थकों की एक पूरी फौज है तथा राजनीति के हर दाव पेच को वह भली भांति जानते हैं। फर्त्याल हर हाल में इस सीट पर कब्जा जमाने के लिए जी जान से जुटे हुए हैं।
तो वहीं भाजपा भी अपने प्रत्याशी को जीत दिलाने के लिए रणनीति तैयार कर रही जिसके लिए बैठकों का दौर जारी है। अब देखना है इस हॉट सीट पर जनता किसे जीत का ताज पहनाती है। पूरे जिले की निगाहें इस सीट पर बनी हुई है। जनता इस सीट पर कांटे का मुकाबला देख रही है। जनता का कहना है अगर इस सीट पर सुष्मिता फर्त्याल की जीत होती है तो जिला पंचायत अध्यक्ष पद के समीकरण बदलने की पूरी संभावना है यह सीट जिला पंचायत अध्यक्ष का भविष्य भी तय करेगी। अगर प्रत्याशी की बात करें तो सुष्मिता एक राजनीतिक परिवार से आती है और राजनीति को भली भांति जानती और समझती है तो वही सुनीता जोशी राजनीति से दूर रही है अब तक ग्रहणी की भूमिका निभाती रही है। जिस कारण सुष्मिता उन पर भारी पड़ती है। यह सिर्फ एक विश्लेषण है। फैसला जनता जनार्दन ने करना है।
विज्ञापन
चंपावत:26 वर्षों से न्याय और अधिकार की प्रतीक्षा कर रहे राज्य आंदोलनकारियों को अब आश्वासन नहीं, ठोस निर्णय की दरकार: भूपेंद्र देव (ताऊ)
चंपावत:जिला अध्यक्ष डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने विश्व फार्मासिस्ट दिवस की दी शुभकामनाएं। फार्मासिस्ट के पदों में वृद्धि की मांग
चंपावत:पाटी में विकासखंड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता का भव्य आयोजन माँ बाराही धाम देवीधुरा में शैक्षिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों से संस्कृतमय हुआ वातावरण
चंपावत :25 सितंबर को मनाया जाएगा विश्व फार्मासिस्ट दिवस।
चंपावत:कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ कसी कमर, 25 सितंबर को जिला मुख्यालय में आयोजित धरना प्रदर्शन की सभी तैयारियां पूरी की।
बाराकोट:दो दिवसीय खण्ड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता का हुआ समापन
चंपावत:स्वैच्छिक चकबंदी से किसानों को मिले लाभ, पात्र गांवों में आपसी सहमति से आगे बढ़ाएं प्रक्रिया: जिलाधिकारी
बाराकोट:राजकीय इंटर कॉलेज मऊ में दो दिवसीय स्काउट जांच परीक्षा संपन्न
पाटी:पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज मूलाकोट को लेकर सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो का प्रधानाचार्य ने किया खंडन
लोहाघाट महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव की तैयारियां तेज: विभिन्न पदों के लिए कुल 30 नामांकन फॉर्म बिके /अध्यक्ष पद के लिए तीन उम्मीदवारों ने खरीदे नामांकन पत्र।