रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:भाजपा में शामिल ग्राम प्रधान फिर वापस लौटे कांग्रेस में दर्जनों लोगों ने ली कांग्रेस की सदस्यता।
Laxman Singh Bisht
भाजपा में शामिल ग्राम प्रधान फिर वापस लौटे कांग्रेस में दर्जनों लोगों ने ली कांग्रेस की सदस्यता।

विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने सभी का कांग्रेस में किया स्वागत।

कांग्रेस में शामिल समस्त लोगों ने 2027 में लोहाघाट विधायक के हाथ मजबूत करने का लिया संकल्प।

विगत दिनों देहरादून में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के द्वारा लोहाघाट क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों व ग्राम प्रधानों को भाजपा की सदस्यता दिलाई गई थी। जिस पर लोहाघाट में काफी हो हल्ला भी मचा था। तो वही आज भाजपा की सदस्यता लेने वाले चौडला ग्राम प्रधान दीपक बोरा व कुनारी ग्राम प्रधान पुष्कर सिंह कुंवर ने एक बार फिर से भाजपा छोड़ कांग्रेस का दामन थाम लिया है। आज शुक्रवार को लोहाघाट विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने अपने आवास में दोनों ग्राम प्रधानों को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई इनके साथ ही पंचेश्वर ,दिगाली चौड़ व पाटी क्षेत्र के दर्जनों लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की तथा 2027 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस विधायक खुशाल सिंह अधिकारी के हाथों को मजबूत करने का संकल्प लिया। विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने कहा ग्राम प्रधान प्रधान संगठन के कार्य से देहरादून गए थे तो वहां उन्हें बिना उनकी अनुमति के भाजपा की सदस्यता ग्रहण करा दी गई पर जब वह लोग अपने गांव वापस लौटे तो क्षेत्र की मातृ शक्ति व ग्रामीणों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने पर नाराजगी जताई ।

विधायक अधिकारी ने कहा ग्रामीणों ने कहा पूरा गांव कांग्रेस के साथ है ग्रामीणों की मांग पर आज ग्राम प्रधानों को वापस कांग्रेस की सदस्यता दिलाई गई है। भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए ग्राम प्रधानों ने कहा जनता की मांग पर उन्होंने भाजपा छोड़ दी है और कांग्रेस में शामिल हो गए हैं साथ ही उन्होंने कहा विधायक खुशाल सिंह अधिकारी के द्वारा उनके क्षेत्र में बेहतर कार्य किया जा रहे हैं वह लोहाघाट विधायक के साथ खड़े हैं। इस दौरान क्षेत्र वासियों ने विधायक अधिकारी के द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की कहा वह हर हाल में लोहाघाट विधायक के साथ खड़े हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा भाजपा सिर्फ बैनर व पोस्टरो पर दिखावा करती है पर धरातल में हकीकत कुछ और है। कहा विधायक अधिकारी उनके हर सुख दुख में काम आते हैं। तो वही लोहाघाट विधायक के द्वारा भी कांग्रेस में शामिल सभी लोगों का जोरदार स्वागत किया तथा उन्हें भरोसा दिलाया उनके हर सुख दुख में वह उनके साथ खड़े हैं। इस दौरान पाटी प्रमुख शंकर अधिकारी, ब्लॉक अध्यक्ष चांद बोहरा, नगर अध्यक्ष अमर सिंह कोटियाल, यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष सक्षम अधिकारी,जितेंद्र शाह, मोनू बिष्ट सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
पाटी (चंपावत):ग्रामीणों ने श्रमदान कर खोली बांस बसवाड़ी गर्शलेख सड़क सरकार की नाकामी की उजागर पक्की सड़क के लिए जूझते ग्रामीण।
लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोहाघाट क्षेत्र की सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने का कार्य तेज़, विभिन्न मोटर मार्गों पर किया गया पैच वर्क
डॉ0सोनाली ने जिला चिकित्सालय में एक ही दिन में किए 55 अल्ट्रासाउंड, मरीजों को मिली राहत
चंपावत:गड्ढामुक्त सड़कों को लेकर जिलाधिकारी ने ली समीक्षा बैठक, संबंधित विभागों को दिए शीघ्र मरम्मत के निर्देश
चंपावत:अंकिता भंडारी को न्याय की मांग को लेकर कांग्रेस का हल्ला बोल किया प्रदर्शन सरकार के खिलाफ की नारेबाजी, प्रदेश में महिला उत्पीड़न के मामले बढ़ने का आरोप।
लोहाघाट :बड़ौली सुद्रका में जंगल के बीच रातों-रात काट दी गई सड़क पेड़ों को बड़ा नुकसान
चंपावत:जिलाधिकारी ने पशुपालकों के साथ की सकारात्मक वार्ता।भुगतान में देरी के कारणों की होगी जांच रोस्टर बनाकर नियमित होगा डेयरी का निरीक्षण
बाराकोट: रेगडु में दुर्गा अष्टमी के व्रत पर महिलाओं द्वारा निकाली गई कलश यात्रा ।
बाराकोट:जीआईसी बापरू में खेल महाकुंभ प्रतियोगिता का हुआ समापन