Monday 17th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट में कांग्रेस की सदस्यता लेने का सिलसिला जारी। विधा0 अधिकारी की रणनीति आ रही है काम।

बाराकोट: प्रधान संगठन ने 10 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन ।

लोहाघाट:16 से 19 सितंबर तक होगा प्रसिद्ध मां झूमाधुरी मेला।

लोहाघाट: कृष्ण जन्माष्टमी पर 29 अगस्त से रिश्वेश्वर मंदिर में भागवत कथा का शुभारंभ। 5 सितंबर को विशाल भंडारा।

लोहाघाट:आम जनता को उपलब्ध हो पालिका की पार्किंग लोहाघाट विकास संघर्ष समिति का एसडीएम को ज्ञापन आंदोलन की चेतावनी।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट में कांग्रेस की सदस्यता लेने का सिलसिला जारी। विधा0 अधिकारी की रणनीति आ रही है काम।

Laxman Singh Bisht

Mon, Aug 17, 2026

लोहाघाट में कांग्रेस की सदस्यता लेने का सिलसिला जारी। विधा0 अधिकारी की रणनीति आ रही है काम।

कांग्रेस में शामिल लोगों का विधायक अधिकारी ने किया जोरदार स्वागत।

लोहाघाट विधायक खुशाल सिंह अधिकारी की रणनीति धरातल पर उतरती नजर आ रही है। विधायक अधिकारी की कार्यप्रणाली व कांग्रेस की नीति को देखते हुए आज विधायक खुशाल सिंह अधिकारी के आवास पर विकासखंड बाराकोट के ग्राम पंचायत आगर के 50 लोगो ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की और उन्होंने संकल्प लिया 2027 विधानसभा चुनाव में एक बार फिर से विधायक खुशाल सिंह अधिकारी को विधायक बनाएंगे। तो वहीं विधायक अधिकारी ने कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए सभी लोगों का फूल मालाओं से स्वागत करते हुए कहा आज लोग भाजपा सरकार की नीतियों से तंग आकर लगातार कांग्रेस पार्टी में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा 2027 में कांग्रेस की सरकार उत्तराखंड में बनने जा रही है। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष प्रहलाद सिंह अधिकारी ने कांग्रेस परिवार में आने के लिए सभी लोगों को धन्यवाद दिया कहा कांग्रेस की सरकार आते ही लोहाघाट विधायक का कैबिनेट मंत्री बनना तय है। इस दौरान कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

मालूम हो 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर लोहाघाट विधायक अधिकारी एक्शन मोड में आ चुके हैं। उनके द्वारा गांव-गांव जाकर जनसभाएं व जनसंपर्क किया जा रहा है। विधायक अधिकारी एक बार फिर से भाजपा के लिए मजबूत प्रतिद्वंद्वी के रूप में उभर कर सामने आ रहे हैं। भाजपा को उनसे पार पाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ेगी।

जरूरी खबरें