: लोहाघाट:रेगड़ू के हितेश आर्मी में बने आफिसर
Tue, Jun 4, 2024
हितेश ने आर्मी में आफिसर कमीशन प्राप्त किया।
लोहाघाट नगर के चांदमारी क्षेत्र के होनहार छात्र हितेश मेहता( अमन) ने आर्मी में एसीसी कमीशन प्राप्त किया है। मूल रूप से चाक रेगड़ू निवासी अमन सामाजिक कार्यकर्ता/देव डांगर खुशाल सिंह मेहता तथा पुष्पा मेहता के पुत्र है। अमन स्वर्गीय कैप्टन चंदन सिंह मेहता व आनंदी देवी के सुपौत्र है। दादाजी से प्रेरित होकर अमन वर्ष 2020 में कुमाऊं रेजीमेंट में सिपाही के रूप में भर्ती हुए। अमन की इंटरमीडिएट की शिक्षा मल्लिकार्जुन स्कूल लोहाघाट से हुई तथा सिविल इंजीनियरिंग पॉलीटेक्निक लोहाघाट से किया।अमन की सफलता पर उनकी दीदी भाग्यश्री लड़वाल, शैलेंद्र लडवाल, चाक रेगड़ू के वरिष्ठ नागरिक पूर्व शिक्षक मोती सिंह मेहता, लोहाघाट के समाजसेवी नवीन मुरारी, चाक गांव के कैप्टन लक्ष्मण सिंह मेहता, आनंद सिंह मेहता, गोविंद सिंह मेहता, जगत सिंह मेहता, शिक्षक लक्ष्मण सिंह मेहता सहित समस्त् रैगरु के ग्रामीणों ने प्रसन्नता व्यक्त कर परिवार को बधाई दी।
: लोहाघाट:हल्द्वानी के नागपाल ट्रेडर्स पर लोहाघाट के आनंद सिंह अधिकारी का हुआ अधिकार
Sat, Jun 1, 2024
हल्द्वानी के नागपाल ट्रेडर्स पर लोहाघाट के आनंद सिंह अधिकारी का हुआ अधिकार
हल्द्वानी के बरेली रोड स्थित बहुचर्चित प्रॉपर्टी नागपाल ट्रेडर्स पर अब लोहाघाट के प्रमुख कारोबारी भाजपा नेता व बीआईटीएम के निदेसक आनन्द सिंहअधिकारी का कब्जा हो गया है ऑनलाइन ऑक्सन में बोली लगाकर आनंद सिंह अधिकारी ने यह प्रॉपर्टी अपने नाम की उन्होंने प्रॉपर्टी के लिए 18 करोड़ 5 लाख रुपए की बोली लगाई थी जानकारी के मुताबिक बरेली रोड स्थित प्रॉपर्टी नागपाल ट्रेडर्स की अप्रैल माह में डीआरटी( ट्रिब्यूनल) ने ऑक्सन निकला था गुरुवार 30 जून को पंजाब नेशनल बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक सुनील कुमार ने आनंद सिंह अधिकारी को प्रॉपर्टी पर कब्जा दिलाया
वर्तमान में प्रॉपर्टी की कीमत बाजार रेट के मुताबिक करीब 40 से 50 करोड रुपए बताई जा रही है इस मौके पर आनंद सिंह अधिकारी उनके पिता प्रदेश के जाने माने बिल्डर दिलीप सिंह अधिकारी ,भाई अमर सिंह अधिकारी सुरेश जोशी, चंदन अधिकारी ,दिनेश बिष्ट,पीएनबी के मुख्य प्रबंधक सुनील कुमार मौजूद रहे मालूम हो बरेली रोड स्थित चर्चित नागपाल ट्रेडर्स की यह प्रॉपर्टी बैंक ऋण नहीं चुका पाने के कारण पंजाब नेशनल बैंक ने ईसे अटैच कर लिया था
जिसकी डीआरटी के माध्यम से कई बार नीलामी की गई कारोबारी आनंद सिंह अधिकारी ने प्रॉपर्टी को अपने नाम किया जल्द इस प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री होगी वहीं क्षेत्र वासियों ने आनंद सिंह अधिकारी को शुभकामनाएं दी है
: लोहाघाट के विवेकानंद विद्या मंदिर के 11 बच्चों को इंस्पायर अवार्ड से किया गया सम्मानित
Mon, May 27, 2024
लोहाघाट के विवेकानंद विद्या मंदिर के 11 बच्चों को इंस्पायर अवार्ड से किया गया सम्मानित
विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज लोहाघाट के बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 11 बच्चो को राज्य सरकार द्वारा इंस्पायर अवार्ड से सम्मानित किया गया इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता जिला बाल कल्याण समितिके सदस्य राजू गडकोटी , विद्यालय के प्रधानाचार्य चन्द्रशेखर जोशी, उप प्रधानाचार्य नंद किशोर पुनेठा द्वारा सम्मानित किया गया, उन्होंने कहा यह विद्यालय और क्षेत्र के लिए गौरव की बात है
कार्यक्रम का संचालन संचालन शेखरानंंद पाटनी ने किया इस अवसर पर प्रबन्ध समिति के सदस्यों सहित विद्यालय के वरिष्ठ आचार्य सुरेश जोशी ,प्रकाश जी, रेवाधर जी ,ललित जी, घनश्याम जी ,दिनेश जी ,कृष्ण जी , तुलसी जी योगेंद्र धोनी , त्रिलोक जी ,धीरज जोशी , अखिलेश जी, योगेश, भूपेन्द्र, धीरज पुनेठा आदि ने सभी छात्र-छात्राओं को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी