रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:हथकरघा मेले का व्यापारियो ने किया विरोध डीएम से करेंगे मुलाकात मेला लगने पर बाजार बंद का ऐलान।
Laxman Singh Bisht
हथकरघा के नाम पर बेचा जाता है चाइनीज आइटम किसी भी कीमत पर नहीं लगने दिया जाएगा मेला:व्यापार संघ
प्रशासन के द्वारा 25 मई से 13 जून तक जीआईसी खेल मैदान लोहाघाट में हथकरघा मेला लगाने की अनुमति देने से लोहाघाट के व्यापारी भड़क गए हैं। बुधवार को व्यापारियों ने नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष मनीष जुकरिया के नेतृत्व में सैनिक विश्रामगृह लोहाघाट में एक आपात बैठक का आयोजन किया। बैठक में बिना व्यापारियों को विश्वास में लिए प्रशासन के द्वारा हथकरघा मेला लगाने की अनुमति देने पर गहरी नाराजगी जताई गई। व्यापारियों ने कहा मेला लगने से उनका व्यापार पूरी तरह चौपट हो जाएगा। व्यापारी पहले से ही मंदी की मार झेल रहे है दो वक्त की रोटी निकालना तक भारी पड़ा है ।सभी व्यापारियों ने एक सुर में हथकरघा मेले का विरोध किया ।बैठक में निर्णय लिया गया कल गुरुवार को व्यापारी डीएम चंपावत से मुलाकात कर हथकरघा मेले की अनुमति को निरस्त करने की मांग की करेंगे। साथ ही व्यापारियों ने चेतावनी देते हुए कहा अगर प्रशासन मेला लगाता है तो लोहाघाट के समस्त व्यापारी बाजार बंद करने के साथ-साथ आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। व्यापारियों ने कहा किसी भी कीमत पर मेले को नहीं लगने दिया जाएगा कहा हथकरघा मेले की आड़ में बाहर से आने वाले व्यापारियों के द्वारा चाइनीज आइटम के अलावा अन्य सामान बिना टैक्स पे किए बेचा जाता है । वही जीआईसी खेल मैदान में अग्निवीर भर्ती का प्रशिक्षण ले रहे युवा व खिलाड़ियों के द्वारा भी मेले का कड़ा विरोध किया गया है कहा कड़ी मेहनत से उनके द्वारा फील्ड तैयार किया गया है और मेला लगने से उनकी ट्रेनिंग भी प्रभावित होगी। बैठक पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष भैरव दत्त राय ,महासचिव विवेक ओली , उपाध्यक्ष दिनेश सूतेड़ी, टीका देव खर्कवाल, गणेश खर्कवाल,कीर्ति बगोली, दीपक देव,जावेद, मनोज गर्ग ,परवेज , गुलजार, सब्बू, मनोज शाह ,नवल राय, हेमंत राय, इजहार अशफाक , दीपक फर्त्याल सहित कई व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
चंपावत:मौसम विभाग के रेड अलर्ट के चलते चम्पावत में 26 सितम्बर को विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश
मुख्यमंत्री की सीमांत को बड़ी सौगात डुंगरा बोरा हाई स्कूल बना इंटरमीडिएट। क्षेत्र में खुशी की लहर। सीमांत क्षेत्र वासियों का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को धन्यवाद।
बनबसा:विद्युत केबिल चोरी का बनबसा पुलिस ने किया खुलासा 06 गिरफ्तार
पाटी (चंपावत):3 किलो 955 ग्राम चरस के साथ हरियाणा के दो नशा तस्कर गिरफ्तार। चरस तस्करी में हरियाणा से जुड़े चंपावत जिले के तार।
चंपावत:26 वर्षों से न्याय और अधिकार की प्रतीक्षा कर रहे राज्य आंदोलनकारियों को अब आश्वासन नहीं, ठोस निर्णय की दरकार: भूपेंद्र देव (ताऊ)
चंपावत:जिला अध्यक्ष डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने विश्व फार्मासिस्ट दिवस की दी शुभकामनाएं। फार्मासिस्ट के पदों में वृद्धि की मांग
चंपावत:पाटी में विकासखंड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता का भव्य आयोजन माँ बाराही धाम देवीधुरा में शैक्षिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों से संस्कृतमय हुआ वातावरण
चंपावत :25 सितंबर को मनाया जाएगा विश्व फार्मासिस्ट दिवस।
चंपावत:कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ कसी कमर, 25 सितंबर को जिला मुख्यालय में आयोजित धरना प्रदर्शन की सभी तैयारियां पूरी की।
बाराकोट:दो दिवसीय खण्ड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता का हुआ समापन