रिपोर्ट :लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत: मझेड़ा के जंगल में लगी भीषण आग पर फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू।
Laxman Singh Bisht
मझेड़ा के जंगल में लगी भीषण आग पर फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू।
तत्काल कार्रवाई के लिए ग्रामीणों ने फायर टीम की कार्यप्रणाली की सराहना।
चंपावत जिले की ग्राम सभा मझेडा के जंगल में आज बुधवार शाम को अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आप जंगल के बड़े क्षेत्र में फैलते हुए गांव की ओर तेज़ी से बढ़ने लगी। ग्रामीणों के द्वारा जंगल में आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड लोहाघाट को दी गई । सूचना पर प्रभारी अग्निशमन अधिकारी लोहाघाट जगदीश सिंह तिलाडा के नेतृत्व में त्वरित कार्रवाई करते हुए लोहाघाट फायर सर्विस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची । फायर टीम के द्वारा लगभग एक किलोमीटर के दायरे में जंगल में लगी आग को एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बुझाया गया ।फायर सर्विस टीम द्वारा पानी की बौछार कर जहाँ तक पहुँच सम्भव थी आग को बुझातया
जहां वाहन की पहुंच नहीं थी वहां टीम ने पैदल जाकर ग्रामीणों की सहायता से घर के नजदीक तक पहुंची आग को बुझाया गया। फायर सर्विस टीम द्वारा की गई त्वरित कार्यवाही से न केवल जंगल को जलने से बचाया बल्कि ग्रामीणों के घास के लूटो को भी जलने से बचाया गया ।फायर सर्विस की त्वरित एवं समर्पण भाव से की गई कार्रवाई की ग्रामीणों द्वारा प्रशंसा की गई ग्रामीणों ने कहा अगर फायर टीम जल्द मौके पर नहीं पहुंचती तो आज जंगल से होकर लोगों के घरों तक पहुंच सकती थी। टीम में नीरज राणा,गोविन्द पनेरू,नारायण बोरा चंचल सिंह आदि फायर कर्मी शामिल रहे।
विज्ञापन
नैनीताल:कार्मिकों की सूचना उपलब्ध न कराने वाले विभागाध्यक्ष व कार्यालयाध्यक्षों का माह सितम्बर का वेतन रोकने के0डीएम ने दिए निर्देश
चंपावत:सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें अधिकारी: डीएम
उत्तराखंड:सीएम धामी का सख्त एक्शन जन स्वास्थ्य की अनदेखी पर नपे जल संस्थान/ पेयजल निगम के छह इंजीनियर
पाटी:भोखड़ा (मंगललेख ) का राजकीय जूनियर हाई स्कूल भवन बना गाय भैंसो का तबेला। छात्र संख्या न होने के चलते स्कूल कर दिया गया था बंद।
चंपावत:राह-वीरो को जल्द करें सम्मानित सम्बंधित अधिकारियो को डीएम के निर्देश
चंपावत:लधिया-रतिया नदियों में विस्फोटक से मछली मारने की शिकायत पर डीएम सख्त
चंपावत में मां नंदा सुनंदा की निकली भव्य डोला यात्रा, सैकड़ों लोगों ने किया प्रतिभाग माँ नंदा सुनंदा की प्रतिमा पर महिलाओं ने की पुष्प व अक्षत वर्षा
चंपावत:जनता मिलन में डीएम ने सुनीं 195 जनसमस्याएं, अधिकारियों को समयबद्ध समाधान के निर्देश
लोहाघाट:स्वरोजगार से सम्मान तक आत्मनिर्भर शक्ति कार्यक्रम का आयोजन महिलाओं को किया गया सम्मानित।क्षेत्र की सैकड़ो महिलाओं ने कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
लोहाघाट:अवैध शराब की तस्करी करते हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार 54 टेट्रा पैक शराब बरामद