Monday 9th of February 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री धामी ने की कुम्भ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा

लोहाघाट:स्मृतियों से संवाद कराएगा जीआईसी लोहाघाट का पुरातन छात्र सम्मेलन-शशांक पाण्डेय

लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में आपरेशन थिएटर का निर्माण कार्य शुरू।

चंपावत:अग्निवीर भर्ती रैली की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने दिए निर्देश

चंपावत:92 फरियादें पहुँचीं जनता मिलन में, जिलाधिकारी के त्वरित निस्तारण के निर्देश

: लोहाघाट:टेंट हाउस के कारीगरों के बीच हुई खूनी झड़प चाकू लगने से एक कारीगर गंभीर रूप से घायल हायर सेंटर रेफर 

Laxman Singh Bisht

Fri, Apr 26, 2024
टेंट हाउस के कारीगरों के बीच हुई खूनी झड़प चाकू लगने से एक कारीगर गंभीर रूप से घायल हायर सेंटर रेफर लोहाघाट नगर पालिका के बारात घर में गुरुवार देर रात 10:30 बजे के लगभग टेंट हाउस में बारात में खाना बनाने आए कारीगरों के बीच किसी बात को लेकर  झड़प हो गई और एक कारीगर मुकेश( 37 ) निवासी बिसलपुर (यूपी ) ने अचानक चाकू से दूसरे कारीगर हिमांशु तिवारी( 24) निवासी बीसलपुर पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया चाकू के हमले में हिमांशु तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गया घायल हिमांशु को अन्य लोगो के द्वारा आनन फानन में लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया जहा घायल का उपचार कर रहे डॉक्टर करन ने बताया घायल के पेट व कंधे में चाकू लगा है तथा सर पर भी चोट है उन्होंने बताया घायल की स्थिति गंभीर है जिसका प्राथमिक उपचार करने के बाद चंपावत जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया है वहीं लोहाघाट थाने के प्रभारी एसओ चेतन रावत ने बताया आरोपी मुकेश को पुलिस पूछताछ के लिए थाने ला गई है मामले में अभी तहरीर नहीं मिली है तहरीर मिलने के बाद अग्रिम कार्रवाई करी जाएगी जानकारी के मुताबिक खाने को लेकर दोनों के बीच बहस हुई जो देखते ही देखते खूनी झड़प में बदल गई जिसमें मुकेश ने हिमांशु पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया

जरूरी खबरें