रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:पोक्सो के आरोपी को 20 वर्ष कठोर कारावास की सजा टनकपुर का है मामला।
Laxman Singh Bisht
पोक्सो के आरोपी को 20 वर्ष कठोर कारावास की सजा टनकपुर का है मामला।
चंपावत। विशेष सत्र न्यायाधीश (पोक्सो) अनुज कुमार संगल की अदालत ने करीब डेढ़ साल पुराने पोक्सो मामले के आरोपी नरेश कश्यप (24), निवासी टनकपुर, को दोषसिद्ध होने पर 20 वर्ष कठोर कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही अदालत ने दोषी पर 50 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। अर्थदंड अदा न करने पर उसे छह माह का अतिरिक्त साधारण कारावास भुगतना होगा।अदालत ने मामले की सुनवाई के दौरान अभियोजन और बचाव पक्ष की ओर से प्रस्तुत साक्ष्यों तथा गवाहों के बयानों का अवलोकन किया। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने और उपलब्ध साक्ष्यों का परीक्षण करने के बाद न्यायालय ने आरोपी को दोषी करार दिया।अभियोजन के अनुसार मार्च 2025 में टनकपुर कोतवाली में वादिनी ने तहरीर देकर बताया था कि उसकी नाबालिग पोती घर से बाजार से सामान लेने की बात कहकर निकली थी। काफी समय बीतने के बाद भी जब वह घर वापस नहीं पहुंची तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की और आसपास के लोगों से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान जानकारी मिली कि नरेश कश्यप अक्सर नाबालिग पर शादी करने का दबाव बनाता था। इस पर वादिनी ने आशंका जताई कि नरेश उसकी पोती को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है।तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), 2023 के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू की। विवेचना के दौरान पुलिस ने संबंधित साक्ष्य जुटाए और गवाहों के बयान दर्ज किए। विवेचना पूरी होने के बाद आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 87, 65 और 137(2) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 5(एल)/6 के तहत आरोप पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। जिसमें अदालत ने आरोपी को दोषी पाते हुए 20 वर्ष कठोर कारावास की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
लोहाघाट:महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग का आंगन मिलन कार्यक्रम का शुभारंभ।
चंपावत:विश्व फार्मेसी दिवस पर चंपावत जिला चिकित्सालय में गोष्ठी का आयोजन
चंपावत:रेड अलर्ट के चलते जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: बिना पूर्व अनुमति मुख्यालय न छोड़ें अधिकारी, क्षेत्रीय कार्मिक भी रहें तैनात
चंपावत:सभी आवेदनकारी, घोषित हों राज्य आंदोलनकारी उत्तराखंड के सभी जिलों में हो मामलों का निस्तारण सम्मान की लड़ाई,पेंशन नहीं,चाहिए प्रमाणपत्र: पांडे
बाराकोट में वंदे मातरम के 150 वे वर्ष पर सामूहिक गायन का आयोजन।
लोहाघाट:पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भाजपा ने श्रद्धा सुमन किए अर्पित।
बाराकोट:संस्कृत स्पर्धाओं में रा०इ०का० बापरू का परचम, रंजना ने किया टॉप
लोहाघाट:वंदे मातरम गीत के 150 वर्ष पूर्ण हजारों छात्र छात्राओं ने एक साथ किया वंदे मातरम का सामूहिक गायन। वंदे मातरम के गीत से गूंजा लोहाघाट नगर
लोहाघाट महाविद्यालय मे छात्र संघ चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया संपन्न। अध्यक्ष पद पर हुआ एक नामांकन।
टनकपुर:जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार: टनकपुर में बहुउद्देशीय शिविर, 500 से अधिक लोगों को मिला विभिन्न योजनाओं का लाभ*