Sunday 9th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:सावन उत्सव 2026 में उमड़ी मातृशक्ति, श्रीमती गीता धामी ने पर्यावरण और संस्कृति संरक्षण का दिया संदेश

चंपावत:गागर में बेल के हमले से गंभीर घायल को को 3 किलोमीटर पैदल डोली से सड़क तक लाए ग्रामीण।

चंपावत:अगस्त क्रांति पर जिला पत्रकार संगठन ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को किया सम्मानित।

लोहाघाट:सड़क कनेक्टिविटी क्षेत्र में तेजी से हो रहा कार्य। गांवो को तेजी से जोड़ा जा रहा है सड़क मार्ग से: अजय टम्टा

हल्द्वानी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, खड़गे का चुनावी शंखनाद। भाजपा पर साधा निशाना

सूचना

: चंपावत:बनबसा पुलिस ने 2.14 ग्राम स्मैक के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

Laxman Singh Bisht

Sun, Feb 18, 2024
बनबसा पुलिस ने 2.14 ग्राम स्मैक के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार एसपी चंपावत अजय गणपति द्वारा जिले के समस्त थाना/चौकी व एसओजी/एएनटीएफ प्रभारियों को जनपद में अवैध मादक पदार्थो की तस्करी की रोकथाम व होटल/ढाबों, रेस्टोरेण्टों व दुकानों में अवैध रुप से शराब बेचने व पिलाने वालों पर कड़ी कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिये गये है।  एसपी के निर्देश पर चम्पावत जिले की बनबसा पुलिस द्वारा दिनांक 17.02.2024 को टीम गठित कर अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम हेतु अभियान चलाया गया, पुलिस ने चैकिंग के दौरान पूर्णागिरी मंदिर से बमनपुरी को जाने वाले रास्ते मे अभियुक्त रामू गिरी पुत्र स्व0 बजरंग बली गिरी निवासी वार्ड न 04 नई बस्ती थाना बनबसा के कब्जे से 2.14 ग्राम अवैध स्मैक बरामद कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है आरोपी के खिलाफ धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया हैं। वही एसपी चंपावत का कहना है पुलिस नसे के सौदागरों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है पुलिस टीम-मे एएसआई मोहन चंद्र भट्ट व का0 दिलीप कुमार शामिल रहे

जरूरी खबरें