Sunday 9th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:गागर में बेल के हमले से गंभीर घायल को को 3 किलोमीटर पैदल डोली से सड़क तक लाए ग्रामीण।

चंपावत:अगस्त क्रांति पर जिला पत्रकार संगठन ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को किया सम्मानित।

लोहाघाट:सड़क कनेक्टिविटी क्षेत्र में तेजी से हो रहा कार्य। गांवो को तेजी से जोड़ा जा रहा है सड़क मार्ग से: अजय टम्टा

हल्द्वानी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, खड़गे का चुनावी शंखनाद। भाजपा पर साधा निशाना

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग की तत्काल कार्रवाई डिग्री कॉलेज सड़क खुली।

सूचना

: चंपावत:साईबर सैल चम्पावत ने साइबर ठगी के शिकार हुए 02 व्यक्तियो के खातो में वापस करायी तीन लाख पन्द्रह हजार सात सौ रुपये की धनराशि

Laxman Singh Bisht

Mon, Jan 29, 2024
साईबर सैल चम्पावत ने साइबर ठगी के शिकार हुए 02 व्यक्तियो के खातो में वापस करायी तीन लाख पन्द्रह हजार सात सौ रुपये की धनराशि एसपी चंपावत अजय गणपती द्वारा जनपद चम्पावत में विभिन्न माध्यमों से ऑनलाईन ठगी* करने वाले अभियुक्तों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए पीडित व्यक्ति की धनराशि को वापस कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।एसपी के निर्देश पर विगत दिनों जनपद चम्पावत के विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत अज्ञात साईबर ठग द्वारा से 02 व्यक्तियो से कुल 3,15,700/- रू0 (तीन लाख पन्द्रह हजार सात सौ रुपये ) की ऑनलाईन ठगी* की गयी। जिसकी सूचना आवेदको द्वारा जनपद साईबर सैल को दी गयी ।साईबर सैल चम्पावत द्वारा सूचना मिलते ही आवेदको से लेन-देन का पूर्ण विवरण* प्राप्त कर सम्बन्धित यूपीआई तथा बैक नोडल से सम्पर्क कर आवेदको के खाते से निकाली गयी धनराशि 3,15,700/- रू0 (तीन लाख पन्द्रह हजार सात सौ रुपये ) को विधिक कार्यवाही* कर आवेदको के खातो में वापस करा दिए गए हैं ।   *आवेदक-* *01- शादाब अन्सारी* निवासी- टनकपुर चम्पावत को अज्ञात व्यक्ति द्वारा *शेयर मार्केट में रुपये डबल करने के नाम पर* खाते से 91800/-रु0 की धनराशी की ठगी की गयी थी। *02- मुकुल गुप्ता* निवासी- टनकपुर चम्पावत को अज्ञात व्यक्ति द्वारा *डालर व आई फोन भेजने के नाम पर* खाते से 2,33,900 /-रु0 की धनराशी की ठगी की गयी थी। पुलिस टीम* 01- हे0कानि0 60 बिहारी लाल साईबर सैल टनकपुर 02- है0कानि0 162 रितेश बोहरा, साईबर सैल टनकपुर   मीडिया सैल पुलिस अधीक्षक कार्यालय चम्पावत दिनांकः 29-01-2024

जरूरी खबरें