Friday 27th of March 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:28 मार्च को ‘अर्थ ऑवर’, रात 8:30 से 9:30 बजे तक गैर-जरूरी लाइटें बंद करने की अपील

चंपावत:28 मार्च को जिले के सभी राजस्व न्यायालयों में आयोजित होगी राजस्व लोक अदालत

चंपावत:ऑनलाइन बुकिंग के बाद ही मिलेगा गैस सिलेंडर, मैसेज नहीं आने पर संपर्क करें: +91 96396 34377

नई दिल्ली:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले सीएम धामी, उत्तराखंड आगमन का दिया निमंत्रण

चंपावत:समग्र शिक्षा अभियान के तहत निःशुल्क पाठ्यपुस्तक वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ

रिपोर्ट :लक्ष्मण बिष्ट : देहरादून:तलाकशुदा महिला की सनसनीखेज हत्या दरवाजा खोलते ही मारी गोली

Laxman Singh Bisht

Sun, Feb 1, 2026

तलाकशुदा महिला की सनसनीखेज हत्या दरवाजा खोलते ही मारी गोली

अकेली रह रही तलाकशुदा महिला की मौत से इलाके में हड़कंप। राजधानी देहरादून में बदमाशों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं । राजधानी के शिवाजी नगर क्षेत्र में शनिवार देर रात एक सनसनी खेज वारदात सामने आई है ।जहां एक तलाकशुदा महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद से ही इलाके में दहशत का माहौल है ।जानकारी के अनुसार वारदात रात करीब 10:00 बजे की है महिला अपने किराए के कमरे में अकेली थी। इसी दौरान एक युवक बाइक से गली में पहुंचा और कमरे का दरवाजा खटखटाया जैसे ही महिला ने दरवाजा खोला आरोपी ने बाहर से ही पिस्तौल सटाकर महिला को गोली मार दी ।गोली महिला के सीने में लगी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और कमरे के भीतर महिला का सव बरामद किया ।घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है । कोतवाली प्रभारी निरीक्षक के0 सी0 भट्ट ने बताया मृतका की पहचान प्रीति रावत( 32) निवासी यमकेश्वर के रूप में हुई है। वह पिछले एक वर्ष से शिवाजी नगर में किराए पर रह रही थी और आउटसोर्स एजेंसी के माध्यम से एम्स में कार्यरत थी ।मृतका का 8 वर्षीय बेटा है जो फिलहाल अपने नाना के घर रह रहा है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया कि मकान मालिक द्वारा महिला का किरायेदार सत्यापन नहीं कराया गया था ।इस संबंध में मकान मालिक से पूछता है की जा रही है और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी ।एसपी जया बलूनी ने बताया कि हत्या का मामला दर्ज कर दिया गया है आरोपी की पहचान और हत्या के कारणों को लेकर जांच जारी है। पुलिस की टीम में आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ ही संदिग्धों से पूछताछ कर रही है।

जरूरी खबरें