Friday 3rd of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:पूर्व की भांति खुलेंगे विद्यालय मुख्य शिक्षा अधिकारी ने बदला समय परिवर्तन का आदेश।

तीन बार लिखित सूचना के बावजूद दिवंगत कर्मचारी का दूसरी बार हुआ स्थानांतरण, लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली

बाराकोट :मूसलाधार बारिश से नदेडा बर्दाखान में घरो में घुसा पानी व मलवा ग्रामीण दहशत में। बची एक जनहानि

चम्पावत में स्कूलों का समय बदला, निजी विद्यालयों को भी करना होगा नए आदेश का पालन

चंपावत:अब किसानों को डिजिटल माध्यम से मिलेगी खाद डिजिटल गवर्नेंस से सशक्त हुए अन्नदाता

सूचना

रिपोर्ट :लक्ष्मण बिष्ट : देहरादून में छात्र गुटों की भिड़ंत में एक छात्र की मौत। तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून में छात्र गुटों की भिड़ंत में एक छात्र की मौत।

देहरादून से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहाँ युवकों के दो गुटों के बीच हुए विवाद ने एक युवक की जान ले ली।मामला थाना प्रेमनगर क्षेत्र का है, जहाँ 23 मार्च की रात केहरी गांव में दो पक्षों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर विवाद और मारपीट हो गई। इस घटना में 22 वर्षीय दिव्यांशु जाटराना गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल युवक को पहले प्रेमनगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहाँ उसकी हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने उसे दून अस्पताल रेफर कर दिया। एम्बुलेंस उपलब्ध न होने पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए अपने वाहन से उसे अस्पताल पहुँचाया, लेकिन उपचार के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई।मृतक दिव्यांशु जाटराना मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले का निवासी था और वर्तमान में देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में रहकर पढ़ाई कर रहा था।

पुलिसजांच में सामने आया है कि दोनों पक्ष प्रेमनगर स्थित एक निजी शिक्षण संस्थान के छात्र हैं और कॉलेज में वर्चस्व को लेकर उनके बीच पहले से विवाद चल रहा था। इसी रंजिश के चलते यह हिंसक झगड़ा हुआ।परिजनों की शिकायत पर थाना प्रेमनगर में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में तीन आरोपियों युवराज कुमार, मधुर खंडेलवाल और शिवम शर्मा को हिरासत में ले लिया है। ये तीनों आरोपी भी उसी संस्थान के छात्र बताए जा रहे हैं।

जरूरी खबरें