रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : बाराकोट :मूसलाधार बारिश से नदेडा बर्दाखान में घरो में घुसा पानी व मलवा ग्रामीण दहशत में। बची एक जनहानि
Laxman Singh Bisht
Thu, Jul 2, 2026
मूसलाधार बारिश से नदेडा में घरो में घुसा पानी व मलवा ग्रामीण दहशत में। बची एक जनहानि

गांव के आवासीय भवनों को हो रहा बड़ा खतरा।

ग्रामीणों की प्रशासन से सुरक्षा मुहैया कराने की मांग। बारिश बनी मुसीबत।

चंपावत जिले के पर्वतीय क्षेत्रों में अत्यधिक बरसात होने से जिले के बाराकोट ब्लॉक नदेडा (वरदाखान) गांव में हुई अत्यधिक बारिश के कारण कुछ घरों में मलवा एवं बरसात का पानी घुस गया जिस कारण एक जनहानि होने से बाल बाल बच गई। ग्रामीणों के द्वारा मूसलाधार बरसात में पानी का कटाव कर घरों में पानी घुसने से किसी तरह रोक गया। गांव के होली प्रांगण का पूरा मलवा उमेश चंद्र जोशी व चंद्रशेखर जोशी के घर व शौचालय में घुस गया। ग्राम प्रधान किरन जोशी व ग्रामीण उमेश चंद्र जोशी ने बताया कच्ची सड़क होने के कारण होली प्रांगण के आसपास के घरों को भारी खतरा हो रहा है तथा रोड से लगे हुए मकानों को खतरा बना हुआ है । ग्रामीण ने प्रशासन से अति शीघ्र संज्ञान लेकर मानसून सत्र में होने वाली बारिश से लोगों की सुरक्षा हेतु उचित कारवाई करने की मांग की है। मांग करने मे किरन जोशी ग्राम प्रधान नदेड़ा नवीन चंद्र जोशी, समाजसेवी उमेश जोशी दीपांशु ,राजीव जोशी आदि शामिल रहे।