Monday 9th of February 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में आपरेशन थिएटर का निर्माण कार्य शुरू।

चंपावत:अग्निवीर भर्ती रैली की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने दिए निर्देश

चंपावत:92 फरियादें पहुँचीं जनता मिलन में, जिलाधिकारी के त्वरित निस्तारण के निर्देश

लोहाघाट:पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज दिगालीचौड़ के विद्यार्थियों का शैक्षिक भ्रमण।

लोहाघाट:तीन दिन बाद भी सही नहीं हुई केमिकल से बीमार पड़ी 4 छात्रा व शिक्षिका रेफर

: चंपावत :रमक में सनसनीखेज वारदात मां और दो युवाओं को मारा चाकू आरोपी ने खुद को मारी गोली गांव में दहशत 

Laxman Singh Bisht

Sun, Jun 16, 2024
रमक में सनसनीखेज वारदात मां और दो युवाओं को मारा चाकू आरोपी ने खुद को मारी गोली गांव में दहशत चंपावत जिले के दूरस्त रमक गांव में सनसनीखेज घटना सामने आई है गांव के रहने वाले दयानंद (37) पुत्रशिवदत्त ने गंभीर घटना को अंजाम दिया है आरोपी दयानंद ने अपनी मां पार्वती देवी तथा गांव के युवा जीवन (22 )पुत्र केशव दत्त तथा खिलानंद( 24) पुत्र लालमणि को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया है जानकारी के मुताबिक आरोपी ने खुद को भी गोली मार ली है घटना शनिवार रात11 :00 बजे की बताई जा रही है रात को अचानक हुई इस गंभीर वारदात से गांव में हड़कंप मच गया रात में ही ग्रामीण आरोपी सहित तीनों घायलों को पाटी अस्पताल लाए सूचना पर पाटी एसओ सुरेंद्र सिंह कोरंगा दलबल सहित अस्पताल पहुंचे जहां से चारो को जिला चिकित्सालय चंपावत रेफर कर दिया गया लेकिन मरीजों की गंभीर हालत को देखते हुए घायलों को हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल को रेफर कर दिया गया है इस घटना से गांव में दहशत फैल गई ग्रामीणों के मुताबिक शनिवार को गांव में पूजा का आयोजन था तथा जहां आरोपी की युवाओं से किसी बात को लेकर बहस हो गई इस बात का बदला लेने के लिए आरोपी रात को हथियार लेकर पूजा स्थल में पहुंचा जहां उसने सड़क में जीवन और खिलानंद पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया तथा बीच बचाव में आई अपनी मां पार्वती देवी पर भी चाकू से वार कर दिया ग्रामीणों के मुताबिक आरोपी ने खुद को भी तमंचे से गोली मार ली है हालांकि अभी इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि आरोपी ने खुद को गोली मारी या अन्य हथियार से खुद को घायल किया है ग्रामीणों ने 112 के माध्यम से घटना की सूचना पुलिस को दी वही पाटी थाने के एसओ सुरेंद्र सिंह कोरंगा ने बताया घटना में आरोपी सहित चार लोग घायल हैं जिनका प्राथमिक उपचार कर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया था उन्होंने बताया अभी मामले में तहरीर नहीं मिली है तहरीर मिलने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है वही इस घटना से गांव में दहशत फैल गई है

जरूरी खबरें