रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट से सोना चांदी लेकर फरार बंगाल के कारीगर दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार। बांग्लादेश भागने की फिराक मे
Laxman Singh Bisht
Thu, Jun 25, 2026
लोहाघाट से सोना चांदी लेकर फरार बंगाल के कारीगर दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार।
बांग्लादेश भागने की फिराक में थे दोनों आरोपी।

दोनों आरोपियों को न्यायालय ने न्यायिक हिरासत में भेजा
400 ग्राम चांदी बरामद। सोना नहीं हुआ बरामद

लोहाघाट में एक बार फिर से बंगाल के सोने के कारीगरों ने सनसनी फैलाई है। लोहाघाट में सोने चांदी के आभूषण बनाने वाले बंगाल के दो कारीगर 2 दिन पूर्व लोहाघाट के एक स्वर्णकार की दुकान से सोना और चांदी लेकर फरार हो गए । स्वर्ण व्यापारी योगेश वर्मा के द्वारा इसकी सूचना लोहाघाट थाने में दी गई। तहरीर में व्यापारी ने शाहिद अली मलिक पुत्र असगर अली निवासी हावड़ा पश्चिम बंगाल और एस0के साहिब बुल पुत्र एस के शराफ़त निवासी हावड़ा पश्चिम बंगाल पर उनका लगभग 35 ग्राम सोना व 700 ग्राम चांदी लेकर फरार होने के आरोप लगाए थे। वहीं इस घटना से एक बार स्वर्णकारों में सनसनी फैल गई है। मालूम हो पिछले वर्ष भी एक स्वर्णकार पर सोना लेकर फरार होने के आरोप लगे थे। तहरीर पर पुलिस ने एसपी चंपावत रेखा यादव के निर्देश पर दोनों आरोपितो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया तथा थाना प्रभारी लोहाघाट को तत्काल पुलिस टीम गठित कर आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए गए थे।प्रभारी थाना अध्यक्ष बिपुल जोशी ने बताया तहरीर मिलते ही एसपी चंपावत के निर्देश पर दोनों आरोपियो के खिलाफ धारा 316, 318 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों की तलाश शुरू की गई। प्रभारी थाना अध्यक्ष ने बताया दोनों आरोपितों की तलाश में पुलिस के द्वारा सर्विलेंस सेल व अन्य माध्यमों से तलाश शुरू की गई। पुलिस जांच में दोनों आरोपितो के दिल्ली में होने की बात प्रकाश में आई। उन्होंने बताया एसपी चंपावत के निर्देश पर तत्काल पुलिस टीम दिल्ली रवाना की गई जहां से दोनों आरोपितों को एयरपोर्ट गेट के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है उन्होंने बताया दोनों आरोपी बांग्लादेश भागने की फिराक में थे। थानाध्यक्ष ने बताया पुलिस टीम दोनों आरोपितों को गिरफतार कर लोहाघाट वापस लाई ।जिन्हें आज गुरुवार को न्यायालय में पेश किया गया। प्रभारी थाना अध्यक्ष ने बताया आरोपियों से 400 ग्राम चांदी बरामद की गई है तथा सोना उनके द्वारा पूर्व में ही नगर मैं ही ठिकाने लगा दिया गया था।उन्होंने बताया आरोपितों में धारा 317 / 2 की बढ़ोतरी की गई है। एसपी चंपावत रेखा यादव ने कहा चंपावत पुलिस के द्वारा 24 घंटे के भीतर यह गुत्थी सुलझा ली गई सुलझाई गई आरोपियों से 400 ग्राम चांदी बरामद की गई है एसपी ने कहा पुलिस ने मामले में पूरा माल बरामद किया है कहां जांच में सोना गायब होना नहीं पाया गया है। ना ही आरोपितों से सोना बरामद हुआ है।उन्होंने कहा इस मामले को सुलझाने में लोहाघाट थाने के सब इंस्पेक्टर कुंदन बोरा के द्वारा बेहतर कार्य किया गया। पुलिस टीम में प्रभारी थानाध्यक्ष विपुल जोशी, सब इंस्पेक्टर कुंदन बोरा, एडिशनल एसआई धर्मेंद्र प्रसाद, कांस्टेबल विजय रजवार ,ललित कुमार ,कुलदीप सिंह ,सूरज कुमार आदि शामिल रहे।