Tuesday 10th of February 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:अपना स्कूल, अपनी ज़मीन अभियान: चम्पावत में 20 दिनों में 117 विद्यालयों की भूमि सुरक्षित”

बाराकोट में आशा जन संवाद का आयोजन ब्लॉक प्रमुख ने आशाओं को बताया स्वास्थ्य तंत्र की रीढ़

बाराकोट:रेड क्रॉस ने बाराकोट ब्लॉक में जरूरतमंदों को बाटी राहत सामग्री

लोहाघाट:सीएमओ के नेतृत्व में लोहाघाट में मेडिकल स्टोरो मे छापेमारी डीआई ने एक क्लीनिक किया सीज।

लोहाघाट में आलू बुवाई जोरों पर उद्यान विभाग उपलब्ध करा रहा है बीज।

रिपोर्ट:जगदीश जोशी : बाराकोट में आशा जन संवाद का आयोजन ब्लॉक प्रमुख ने आशाओं को बताया स्वास्थ्य तंत्र की रीढ़

Laxman Singh Bisht

Tue, Feb 10, 2026

बाराकोट में आशा जन संवाद का आयोजन ब्लॉक प्रमुख ने आशाओं को बताया स्वास्थ्य तंत्र की रीढ़बाराकोट (चंपावत)। चंपावत जिले के विकासखंड बाराकोट में स्वास्थ्य सेवाओं को जन-जन तक पहुँचाने और सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से आशा जन संवाद कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. मंजीत सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख श्रीमती सीमा आर्या ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।

(स्वास्थ्य योजनाओं की विस्तृत जानकारी)

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. मंजीत सिंह ने कहा कि इस संवाद का मुख्य लक्ष्य आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ना है। उन्होंने मातृ-शिशु स्वास्थ्य, पूर्ण टीकाकरण और संक्रामक रोगों की रोकथाम में आशाओं के समर्पण की प्रशंसा की।

(सामुदायिक स्वास्थ्य की मजबूती पर जोर)

मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख सीमा आर्या ने अपने संबोधन में कहा कि आशा कार्यकर्ता ग्रामीण स्तर पर हमारी स्वास्थ्य व्यवस्था की असली रीढ़ हैं। उनके माध्यम से ही सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक सही समय पर पहुँच पा रहा है।(ईट राइट इंडिया अभियान पर प्रशिक्षण)

कार्यक्रम के दौरान महिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. मेघा कड़वाल ने ईट राइट इंडिया अभियान के तहत विशेष प्रशिक्षण दिया।

(अभियान की शुरुआत: FSSAI द्वारा 2018 में)।

मूल मंत्र: सही खाएं, सुरक्षित खाएं और टिकाऊ खाएं।

उद्देश्य: कुपोषण, मोटापा और मिलावट से होने वाली बीमारियों पर लगाम लगाना।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान बंतोली नारायण सिंह फर्तयाल, जोगेंद्र सिंह, दीपक जोशी, सुनीता जोशी सहित समस्त एएनएम, सीएचओ, आशा फेसिलेटर और वीएचएनसी के सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं और पूर्ण टीकाकरण के संकल्प के साथ हुआ।

जरूरी खबरें