Saturday 4th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:स्त्री रोग विशेषज्ञ के तबादले को रोकने की मांग लोहाघाट विकास संघर्ष समिति का एसडीएम को ज्ञापन।

लोहाघाट:भाजपा के दर्जनों लोग कांग्रेस मे हुए शामिल विधा0अधिकारी ने किया स्वागत।

टनकपुर:उत्तराखंड की संस्कृति में रमे कैलाश मानसरोवर यात्री कुमाऊनी झोड़े में झूमे

बाराकोट में तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का ब्लॉक प्रमुख सीमा आर्या ने किया उद्घाटन

सीएम धामी का कल चंपावत दौरा कैलाश मानसरोवर यात्रा के पहले दल को दिखाएंगे हरी झंडी

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:भाजपा के दर्जनों लोग कांग्रेस मे हुए शामिल विधा0अधिकारी ने किया स्वागत।

Laxman Singh Bisht

Sat, Jul 4, 2026

भाजपा के दर्जनों लोग कांग्रेस मे हुए शामिल विधा0अधिकारी ने किया स्वागत।

गर्माने लगा चुनावी माहौल। आरोप प्रत्यारोपों का दौर शुरू।

चंपावत जिले की लोहाघाट विधानसभा में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर माहौल गर्माने लगा है। भाजपा, कांग्रेस व यूकेडी के बीच आरोप प्रत्यारोपों का दौर शुरू हो चुका है। आज शनिवार को चोमेल क्षेत्र के दर्जनो भाजपा के लोगों ने विधायक खुशाल सिंह अधिकारी की कार्यप्रणाली तथा कांग्रेस की रीति नीति से प्रभावित होकर विधायक आवास में भाजपा को छोड़ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने सभी का कांग्रेस पार्टी में स्वागत करते हुए फूल मालाओं से उनका स्वागत किया। कांग्रेस में शामिल सभी लोगों ने आरोप लगाते हुए कहा उनके क्षेत्र में उन्हें सरकार की योजनाओं का कोई भी लाभ नहीं मिला है ना उन्हें सड़क मिली ना पेयजल मिला जबकि कई बार शासन प्रशासन व भाजपा के जनप्रतिनिधियों से समस्या के समाधान की मांग की गई पर कोई कार्रवाई उनके द्वारा नहीं की गई। उन्होंने कहा लोहाघाट विधायक के द्वारा उनकी समस्या का समाधान किया गया तथा उनकी सुध ली गई।

उन्होंने कहा वह भाजपा के जमीनी स्तर के कार्यकर्ता थे पर पार्टी के द्वारा उनकी तथा उनके क्षेत्र की समस्या का संज्ञान नहीं लिया गया। उन्होंने कहा जिससे आहत होकर तथा विधायक खुशाल सिंह अधिकारी की कार्यप्रणाली से प्रभावित होकर उनके द्वारा आज भाजपा को छोड़ कांग्रेस की सदस्यता ली गई है तथा वह 2027 में पूर्ण मनोयोग से लोहाघाट विधायक खुशाल सिंह अधिकारी को जीत दिलाएंगे। वही लोहाघाट के कांग्रेसी विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने कहा भाजपा की कथनी और करनी में बड़ा फर्क है भाजपा सपने दिखाती जरूर है पर उन्हें पूरा नहीं करती। जिस कारण भाजपा से खिन्न होकर आज बड़ी संख्या में लोग कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं और भाजपा नेता और सरकार विकास के ढोल पीट रही है। विधायक अधिकारी ने कहा 2027 में प्रदेश में परिवर्तन होने जा रहा है और कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। इस दौरान लोहाघाट ब्लॉक अध्यक्ष चांद बोहरा, बाराकोट ब्लॉक अध्यक्ष प्रहलाद सिंह अधिकारी, एडवोकेट भुवन चौबे, कांग्रेस प्रवक्ता शैलेंद्र राय, नगर अध्यक्ष अमर सिंह कोटियाल, जितेंद्र शाह, विमलेश थापा , मंटुओली सहित कई कांग्रेसी नेता मौजूद रहे।

जरूरी खबरें