रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:डीएम ने किया जिला अस्पताल का निरीक्षण जांचीं आपातकालीन सेवाएं
Laxman Singh Bisht
डीएम ने किया जिला अस्पताल का निरीक्षण जांचीं आपातकालीन सेवाएं

जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार ने रविवार को जिला अस्पताल का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने डायलिसिस सेंटर में स्थापित की जा रही आधुनिक मशीनों एवं आवश्यक उपकरणों की कार्य प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए कि डायलिसिस यूनिट से संबंधित सभी शेष कार्यों को पूरी गुणवत्ता और पारदर्शिता के साथ निर्धारित समयावधि के भीतर पूर्ण किया जाए, ताकि मरीजों को जल्द से जल्द यह महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध हो सके।जिलाधिकारी ने आपातकालीन कक्ष (इमरजेंसी वार्ड) का निरीक्षण किया और वहां अटेंडेंट्स से बातचीत कर जानकारी ली। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों को को कहा कि आपात स्थिति में आने वाले प्रत्येक मरीज को त्वरित और संवेदनशील व्यवहार के साथ बेहतर उपचार प्रदान किया जाए।निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. हीरा सिंह हयांकी ने जिलाधिकारी को क्रिटिकल केयर यूनिट (सीसीयू) में चल रहे विकास एवं सुदृढ़ीकरण कार्यों की प्रगति की विस्तृत जानकारी दी।जिलाधिकारी ने अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिए कि सीसीयू के शेष कार्यों में गति लाते हुए सभी आवश्यक कार्य पूर्ण कर लिए जाए।इस दौरान जिला अस्पताल के कार्मिक सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
बनबसा:विद्युत केबिल चोरी का बनबसा पुलिस ने किया खुलासा 06 गिरफ्तार
पाटी (चंपावत):3 किलो 955 ग्राम चरस के साथ हरियाणा के दो नशा तस्कर गिरफ्तार। चरस तस्करी में हरियाणा से जुड़े चंपावत जिले के तार।
चंपावत:26 वर्षों से न्याय और अधिकार की प्रतीक्षा कर रहे राज्य आंदोलनकारियों को अब आश्वासन नहीं, ठोस निर्णय की दरकार: भूपेंद्र देव (ताऊ)
चंपावत:जिला अध्यक्ष डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने विश्व फार्मासिस्ट दिवस की दी शुभकामनाएं। फार्मासिस्ट के पदों में वृद्धि की मांग
चंपावत:पाटी में विकासखंड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता का भव्य आयोजन माँ बाराही धाम देवीधुरा में शैक्षिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों से संस्कृतमय हुआ वातावरण
चंपावत :25 सितंबर को मनाया जाएगा विश्व फार्मासिस्ट दिवस।
चंपावत:कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ कसी कमर, 25 सितंबर को जिला मुख्यालय में आयोजित धरना प्रदर्शन की सभी तैयारियां पूरी की।
बाराकोट:दो दिवसीय खण्ड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता का हुआ समापन
चंपावत:स्वैच्छिक चकबंदी से किसानों को मिले लाभ, पात्र गांवों में आपसी सहमति से आगे बढ़ाएं प्रक्रिया: जिलाधिकारी
बाराकोट:राजकीय इंटर कॉलेज मऊ में दो दिवसीय स्काउट जांच परीक्षा संपन्न