Saturday 4th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:भाजपा के दर्जनों लोग कांग्रेस मे हुए शामिल विधा0अधिकारी ने किया स्वागत।

टनकपुर:उत्तराखंड की संस्कृति में रमे कैलाश मानसरोवर यात्री कुमाऊनी झोड़े में झूमे

बाराकोट में तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का ब्लॉक प्रमुख सीमा आर्या ने किया उद्घाटन

सीएम धामी का कल चंपावत दौरा कैलाश मानसरोवर यात्रा के पहले दल को दिखाएंगे हरी झंडी

चंपावत:कैलाश मानसरोवर श्रद्धालुओ का पहला दल पहुंचा टनकपुर , 51 सदस्यीय प्रथम दल का हुआ पारंपरिक भव्य स्वागत

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : डीएम के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही पाटी एवं खेतीखान में चेकिंग अभियान

Laxman Singh Bisht

Fri, Feb 20, 2026

डीएम के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही पाटी एवं खेतीखान में चेकिंग अभियानआयुक्त, खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन देहरादून तथा जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार के निर्देशों के अनुपालन में खाद्य सुरक्षा विभाग ने आगामी होली त्योहार के मद्देनजर आज शुक्रवार को पाटी एवं खेतीखान क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया। वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगिता तिवारी के नेतृत्व में टीम ने मिठाई प्रतिष्ठानों और जनरल स्टोरों का निरीक्षण कर खोया, बेसन, सरसों तेल और पैक्ड मिठाई के कुल 06 नमूने एकत्र कर जांच हेतु राजकीय लैब भेजे हैं, जिनकी रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।निरीक्षण के दौरान पाटी में दो किराना दुकानों से एक्सपायर्ड 14 पैकेट सब्जी मसाला और चिप्स के कुल 10 पैकेट बरामद कर उन्हें मौके पर नष्ट कराया गया और संबंधित विक्रेताओं को नोटिस जारी किए गए। विभाग द्वारा सभी खाद्य कारोबारियों को निर्देशित किया गया है कि वे केवल FSSAI पंजीकृत फर्मों से ही गुणवत्तापूर्ण सामान खरीदें और मिठाइयों में रंगों का प्रयोग न्यूनतम करें। खाद्य सुरक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि मिलावटखोरी रोकने हेतु यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।

जरूरी खबरें