Wednesday 13th of May 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:14 मई को लोहाघाट पहुंचेगी श्री विश्वनाथ मां जगदीशिला डोली ।होगा भव्य स्वागत।

लोहाघाट व चंपावत मे शराब दुकानों पर आबकारी विभाग की छापामारी अनियमितताओं पर चालानी कार्रवाई

पाटी: शादी के 4 दिन बाद जेवर सहित प्रेमी संग फरार हुई नवविवाहित

लोहाघाट:होली विजडम स्कूल का रहा जलवा भुवनेश जोशी ने 93.8 % अंक के साथ विद्यालय किया टॉप।

सीबीएसई इंटरमीडिएट परीक्षा में गुरुकुलम एकेडमी लोहाघाट की मीनाक्षी बोहरा ने 92% अंक प्राप्त कर नाम किया रोशन

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में जगह की भारी कमी एक बेड पर दो दो मरीज

Laxman Singh Bisht

Sat, Oct 18, 2025

लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में जगह की भारी कमी एक बेड पर दो दो मरीज

50 के सापेक्ष लगे हैं मात्र 30 बेड। मरीजों व तीमारदारों को बड़ी दिक्कत।

कोठरी नुमा कमरों में चिकित्सकों को देखने पड़ते है मरीज। जगह की कमी के चलते बाहर पड़ा रहता है अस्पताल का बहुमूल्य सामान।

जनता ने उठाई नए अस्पताल भवन निर्माण की मांग।लोहाघाट रा0 अस्पताल को उप जिला चिकित्सालय का दर्जा तो सरकार के द्वारा दे दिया गया है। पर आज तक उप जिला चिकित्सालय की सुविधा अस्पताल में उपलब्ध नहीं है। लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में जगह की कमी के चलते एक बेड पर दो-दो मरीजों को सोना पड़ रहा है। नियमों के मुताबिक लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में मरीजों के लिए 50 बेड होने चाहिए पर लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में मात्र 30 बेड पर ही गुजारा करना पड़ रहा है। मात्र दो वार्ड मरीजों के लिए उपलब्ध है।क्षेत्र वासियों का कहना है सिर्फ कागजों में उप जिला चिकित्सालय का नाम दे दिया पर सुविधा आज भी वही बरसो पुरानी चल रही है। लोहाघाट अस्पताल को जल्द ही नए भवन की दरकार है। तीन ब्लाकों के मरीज लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में उपचार के लिए आते हैं। रोज 300 से 400 की ओपीडी लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में होती है। मरीजो के रहने के लिए मात्र दो वार्ड हैं जो कि नाकाफी है भीड़ बड़ने पर एक बेड पर दो-दो मरीजों को रहना पड़ता है ।तीमारदारों को भी इन्हीं वार्डों में रात गुजारनी पड़ती है। छोटे से कोठरी नुमा कमरों में चिकित्सकों को मरीजों का उपचार करना पड़ता है। लोगों ने कहा जब तक अस्पताल में नए भवन का निर्माण नहीं होगा तब तक क्षेत्र की जनता को असुविधा का सामना करना पड़ेगालोगों ने सरकार से जल्द से जल्द लोहाघाट उपजिला चिकित्सालय में नए भवन निर्माण की मांग की है। हालांकि अपने लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय के निरीक्षण के दौरान केंद्रीय सड़क परिवहन राज्य मंत्री अजय टम्टा ने नए भवन निर्माण का आश्वासन जनता को दिया है ।अब देखना है कब तक लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय को उप जिला चिकित्सालय की सुविधा व नया भवन मिल पाता है। किसी तरह अस्पताल प्रबंधन के द्वारा कार्य चलाया जा रहा है। चिकित्सकों के बैठने तक के लिए अस्पताल में पर्याप्त कक्षा तक नहीं है। वही मामले में पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने कहा मामले को जल्द ही वह मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री के सामने प्रमुखता से उठाएंगे।

जरूरी खबरें