Sunday 8th of February 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:केमिकल से बीमार पड़ी छात्राओं व शिक्षिका को आज अस्पताल से किया जाएगा डिस्चार्ज।

पाटी: डीएम के निर्देश पर बॉस बस्वाडी विद्यालय में शिक्षक की हुई तैनाती ग्रामीणों ने डीएम को दिया धन्यवाद।

लोहाघाट डायट में शिक्षकों की 6 दिवसीय संगीत कौशल विकास कार्यशाला का शुभारंभ

लोहाघाट:पं0बेनीराम पुनेठा रा0ई 0का0 लोहाघाट मे 11 फरवरी को पुरातन छात्रों का होगा सम्मेलन।

टनकपुर:सीएम धामी की चम्पावत को विकास की चार बड़ी सौगात

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय की महिला चिकित्सको ने जटिल ऑपरेशन कर बचाई महिला व बच्ची की जान।

Laxman Singh Bisht

Wed, Nov 5, 2025

लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय की महिला चिकित्सको ने जटिल ऑपरेशन कर बचाई महिला व बच्ची की जान।

महिला चिकित्सकों की जोड़ी गर्भवती महिलाओं के लिए बनी वरदान।चंपावत जिले के लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में तैनात महिला चिकित्सक डॉ मृणालिनी व निश्चेतक डॉक्टर रितु राठी के द्वारा आपसी सहयोग से एक गर्भवती महिला का जटिल ऑपरेशन कर महिला व शिशु की जान बचाई है। लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर विराज राठी ने बताया कल एक गर्भवती महिला स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर मृणालिनी के पास चेकअप के लिए आई हुई थी जिसे अत्यधिक रक्तस्राव हो रहा था तथा गर्भ में शिशु काफी जटिल स्थिति में था। महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए महिला व शिशु की जान बचाने के लिए महिला रोग विशेषज्ञ डॉक्टर मृणालिनी ने उन्हें रेफर न कर लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में ही ऑपरेशन करने का निर्णय लिया तथा अस्पताल की निश्चेतक डॉक्टर रितु राठी से संपर्क किया ।इसके बाद दोनों महिला चिकित्सकों के द्वारा महिलाओं व शिशु की जान बचाने के लिए ऑपरेशन करने का निर्णय लिया। डॉ राठी ने बताया दोनों महिला चिकित्सकों के द्वारा चिकित्सा स्टाफ के सहयोग से महिला का जटिल ऑपरेशन कर महिला व शिशु की जान बचा ली है ।डॉ राठी ने बताया महिला व उनकी बच्ची पूर्णतया सुरक्षित है ।डॉ राठी ने दोनों महिला चिकित्सकों को लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में जटिल ऑपरेशन कर महिलाओं व बच्ची की जान बचाने के लिए उन्हें धन्यवाद दिया ।डॉ राठी ने कहा उनकी पूरी कोशिश है मरीजो को लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में अधिक से अधिक सुविधाएं मुहैय्या कराई जाए इसके लिए वह प्रयास कर रहे हैं जिसमें सीएमओ चंपावत डॉ देवेश चौहान के द्वारा उन्हें पूरा सहयोग दिया जा रहा है। डॉ राठी ने बताया एक हफ्ते के भीतर बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर ज्ञान प्रकाश के द्वारा भी लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में अपनी सेवाएं देना शुरू कर दिया जाएगा ।जिससे अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्थाएं और मजबूत होगी। वहीं महिला के परिजनों के द्वारा भी दोनों चिकित्सकों व चिकित्सा अधीक्षक को धन्यवाद दिया गया। वही दोनों महिला चिकित्सकों की जोड़ी गर्भवती महिलाओं के लिए वरदान बनी हुई है। कई ऑपरेशन इन दोनों के द्वारा आपसी सहयोग से किए गए हैं। जहां पहले प्रसव के लिए लोगों को बाहर के अस्पतालों की दौड़ लगानी पड़ती थी ।अब लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में ही जटिल से जटिल प्रसव व ऑपरेशन किया जा रहे हैं। जिससे क्षेत्र की जनता को काफी लाभ मिल रहा है।

जरूरी खबरें