Friday 10th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:यातायात कर्मी कांस्टेबल हेम महरा के ट्रांसफर पर भड़के टैक्सी चालक।

चंपावत:भाजपा प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के सहसंयोजक बने मोहित पाठक।

लोहाघाट में विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर शुरू, पहले दिन 360 मरीजों ने उठाया निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ

सीएम धामी ने रचा इतिहास एनडी तिवारी का तोड़ा रिकॉर्ड बने उत्तराखंड के सबसे लंबे कार्यकाल वाले मुख्यमंत्री

लोहाघाट:टीईटी की अनिवार्यता खत्म करने और पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षको की आक्रोश रैली

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:जीजीआईसी सड़क में जल भराव छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों के लिए बना मुसीबत।

Laxman Singh Bisht

Thu, Jul 9, 2026

जीजीआईसी सड़क में जल भराव छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों के लिए बना मुसीबत।

लोहाघाट क्षेत्र में हो रही लगातार बारिश के चलते लोहाघाट नगर की जीजीआईसी कलीगांव सड़क में जीजीआईसी स्कूल के पास जल भराव की समस्या पैदा हो गई है। इस स्थान पर जीजीआईसी के साथ-साथ होली विजडम अकैडमी तथा विवेकानंद विद्या मंदिर स्थित है। तथा कली गांव व सैरीग़ैर के ग्रामीणों का आम रास्ता है। जल भराव के कारण तीनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के साथ-साथ कलीगांव क्षेत्र के ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल भराव की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।उन्होंने कहा इस स्थान में लंबे समय से यह समस्या चली आ रही है पर अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। कहा इस स्थान में नाली का निर्माण कार्य नहीं किया गया है जिसके चलते यह समस्या उत्पन्न हो रही है। ग्रामीणों ने कहा यह सड़क विधायक आवास को भी जोड़ती है उसके बावजूद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ है।

जरूरी खबरें