रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : पिथौरागढ़ में 5 वर्षीय मासूम के अपहरण एवं दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार।
5 वर्षीय मासूम के अपहरण एवं दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार।
पिथौरागढ़ पुलिस ने 48 घंटे में अभियुक्त की भेजा सलाखों के पीछे।

पूर्व में भी पोक्सो एक्ट में हो चुका है गिरफ्तार न्यायालय ने सुनाई है सजा।

दिनाँक 23/06/2026 को कोतवाली पिथौरागढ में एक व्यक्ति द्वारा अपनी नाबालिग पुत्री उम्र 05 वर्ष के दोपहर करीब 1:00 बजे से लापता होने ठीक गुमशुदगी कोतवाली पिथौरागढ़ में लिखाई गई। पुलिस ने घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल तहरीर के आधार पर धारा 140(3) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत कर बच्चों की तलाश शुरू की गई।जिसकी विवेचना उपनिरीक्षक बबीता टम्टा द्बारा की जा रही है।जिनके सहयोगी के रूप मे उपनिरीक्षक प्रियंका मौनी को नियुक्त किया गया। एसपी पिथौरागढ़ के द्वारा पुलिस टीम को तत्काल घटना का पर्दाफाश करने के निर्देश दिए।अभियोग पंजीकृत किये जाने के उपरान्त गुमशुदा नाबालिग की तलाश हेतु एसपी के निर्देश पर थाना स्तर पर कुल 04 अलग-अलग टीमो का गठन किया गया । पुलिस टीम के द्वारा नगर क्षेत्रान्तर्गत के लगभग 20-25 CCTV फुटेजो (सरकारी व निजी) अवलोकन के उपरान्त गुमशुदा नाबालिग बालिका को गुम होने के 08 घण्टे के भीतर टनकपुर तिराहे के पास से बरामद किया गया । मेडिकल परीक्षण के आधार पर नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म होने की पुष्टि हुई,जिसके आधार पर अभियोग को धारा 65(2)/115(2)/137(2)/351(3) BNS व 5/6 पोक्सो एक्ट की बृद्बि की गयी ।पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ के कुशल नेतृत्व व क्षेत्राधिकारी पिथौरागढ के मार्गदर्शन में घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए घटना को कारित करने वाले वाले अज्ञात अभियुक्त की तलाश व गिरफ्तारी हेतु फील्ड वर्क सम्बन्धित टीमो द्बारा किया गया । अज्ञात अभियुक्त की तलाश हेतु कस्बा क्षेत्र के सरकारी व निजी लगभग 50-60 CCTV फुटेजो का गहनता से अवलोकन किया गया। घटना को अंजाम देने वाले व्यक्ति की पहचान होशियार सिंह निवासी रई धनौड़ा पिथौरागढ के रूप मे हुई । होशियार सिंह की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु मुखबिर तन्त्र को सक्रिय किया गया । जिसके उपरान्त कल दिनाँक 25/26-06-2026 की रात्री मे समय 00:15 बजे अभियुक्त होशियार सिंह उपरोक्त को पुनेड़ी महर को जाने वाली रोड पर स्थित बैण्ड के पास से गिरफ्तार किया गया एंव विधिनुसार अभियुक्त होशियार सिंह उपरोक्त का मेडिकल परीक्षण कराया गया । अभियुक्त होशियार सिंह उपरोक्त द्बारा स्वंय का घटना को अंजाम दिया जाना स्वीकार किया गया है ।अभियुक्त होशियार सिंह उपरोक्त पूर्व मे वर्ष 2022 मे कोतवाली पिथौरागढ मे ही पंजीकृत मु0 FIR NO 144/2022 धारा 363 IPC व 7/8 पोक्सो एक्ट में जेल जा चुका है, जिसमें अभियुक्त द्बारा एक 11 वर्ष के नाबालिग बालक के साथ Kidnapping and Sexual Assault का अपराध किया गया था जिसमें अभियुक्त होशियार सिंह उपरोक्त को दिनाँक 06/06/2024 को धारा 363 IPC मे 07 वर्ष के कारावास व धारा 7/8 पोक्सो एक्ट में 05 वर्ष के कठोर कारावास की सजा हुई थी । अभियुक्त लॉकअप पिथौरागढ,अल्मोड़ा जेल,सितारगंज जेल व हरिद्बार जेल में निरूद्ब रहा। होशियार सिंह उपरोक्त वर्तमान मे जिला कारागार हरिद्बार से दिनाँक 14/05/2026 को निजि बन्धपत्र पर रिहा होकर जेल से बाहर आया है ।
आपराधिक इतिहासः- मु0 FIR NO 144/2022 धारा 363 IPC व 7/8 पोक्सो एक्ट
अभियुक्त होशियार सिंह द्बारा कारित उपरोक्त घटना में आजीवन कारावास जिसका तात्पर्य शेष प्राकृत जीवनकाल । तक जेल मे रहना अथवा मृत्यु दण्ड तक का प्राविधान है जिसे सम्बन्धित धारा 65(2) BNS तथा 5/6 पोक्सो एक्ट की बृद्बि विवेचना मे की जा चुकी है । पिथौरागढ़ पुलिस के द्वारा अभियुक्त को कड़ी से कड़ीसजा दिलाने हेतु माननीय न्यायालय मे प्रभावी पैरवी की जा रही है।इस घटना के अनावरण में यद्यपि कोतवाली पिथौरागढ पुलिस की सभी टीमो द्बारा दिन-रात परिश्रम के साथ कार्य किया गया तथापि नाबालिग बालिका की बरामदगी में हे0का0 मुकेश शर्मा , का0 पंकज गिरी तथा अभियुक्त होशियार सिंह की गिरफ्तारी व पूरे ऑपरेशन को लीड करने में उपनिरीक्षक कमलेश चन्द्र जोशी की सराहनीय भूमिका रही ।पुलिस टीम मे प्रभारी निरीक्षक ललित मोहन जोशी कोतवाली पिथौरागढ,वरिष्ठ उपनिरीक्षक मदन सिंह बिष्ट कोतवाली पिथौरागढ,उ0नि0 बबीता टम्टा कोतवाली पिथौरागढ,उ0नि0 प्रियंका मौनी महिला एंव बाल हेल्प लाईन पुलिस कार्यालय पिथौरागढ,उपनिरीक्षक कमलेश चन्द्र जोशी कोतवाली पिथौरागढ,उपनिरीक्षक चन्दन सिंह बिष्ट कोतवाली पिथौरागढ,हे0का0 मुकेश शर्मा कोतवाली पिथौरागढ,हे0का0 खीम सिंह कोतवाली पिथौरागढ,हे0का0 भूपेन्द्र सिंह कोतवाली पिथौरागढ,का0 पंकज गिरी कोतवाली पिथौरागढ,का0 हयात पार्की कोतवाली पिथौरागढ,म0का0 राखी आर्या कोतवाली पिथौरागढ,म0का0 लता कोरंगा शामिल रही पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ के द्वारा पुलिस_टीम को 5 हजार नकदपुरस्कार की घोषणा की है।