रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:सड़कों में जमने लगा पाला दुर्घटनाओं का बड़ा खतरा प्रशासन से सुरक्षात्मक उपाय की मांग
Laxman Singh Bisht
सड़कों में जमने लगा पाला दुर्घटनाओं का बड़ा खतरा प्रशासन से सुरक्षात्मक उपाय की मांग
चंपावत जिले में ठंड बढ़ने के साथ ही पाला पड़ने लगा है। सड़कों में पाला जमने के कारण वाहनों के रपटने का खतरा भी बढ़ चुका है। चंपावत पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में बापरु, देवराड़ी बैंड ,तिलोन, अक्कलधारा, पाटन पुल आदि क्षेत्रों के अलावा चोमेल सड़क में भारी मात्रा में पाला सड़क में गिर रहा है। जिस कारण राष्ट्रीय राजमार्ग में वाहन दुर्घटनाओं का खतरा काफी ज्यादा बढ़ गया है। लोगों ने कहा क्षेत्र की कई सड़कों में पाला जमने के साथ ही अब वाहनों के फिसलने का खतरा भी बढ़ चुका है ।
लोगों ने प्रशासन से पालाग्रस्त क्षेत्र में सड़कों में वाहन दुर्घटनाओं को रोकने के लिए चूना छिड़काव तथा चेतावनी बोर्ड लगाने की मांग की है ताकि संभावित दुर्घटनाओं को रोका जा सके। मालूम हो जिले में पाला ग्रस्त क्षेत्रों में प्रतिवर्ष होने वाली वाहन दुर्घटना में कई लोग चोटिल हो जाते हैं। सबसे ज्यादा दुर्घटनाएं दो पहिया वाहनों के साथ होती है। मामले का जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार ने संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागों को पाला ग्रस्त क्षेत्रों की सड़कों में चूना व नमक के छिड़काव के साथ चैतावनी बोर्ड लगाने के निर्देश दिए है।

विज्ञापन
लोहाघाट महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव की तैयारियां तेज: विभिन्न पदों के लिए कुल 30 नामांकन फॉर्म बिके /अध्यक्ष पद के लिए तीन उम्मीदवारों ने खरीदे नामांकन पत्र।
चंपावत:बेहड़ से मारपीट को लेकर कांग्रेसियों में उबाल चंपावत में किया धरना प्रदर्शन।
चंपावत:अक्टूबर में पीएम मोदी आ सकते हैं बनबसा व अद्वैत आश्रम मायावती ।
चंपावत:डीएम ने की राजस्व एवं प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा, लंबित मामलों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
चंपावत:राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान और उनके हितों की रक्षा सरकार की प्राथमिकता : हुकम सिंह कुँवर
टनकपुर:डॉ० ए०पी०जे० अब्दुल कलाम प्रौद्योगिकी संस्थान में 5.75 करोड़ की लागत से 66 बैडेड महिला छात्रावास का निर्माण कार्य पूर्ण
टनकपुर:घर में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम देने के 3 आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार
जीआईसी दिगाली चौड़ में संकुल स्तरीय सामाजिक विज्ञान महोत्सव का आयोजन।
लवप्रीत की संवेदनशील सोच ने छुआ मुख्यमंत्री धामी का दिल, घर पहुंचा टैब
चंपावत में आयुर्वेद का नया केंद्र, तीन दिवसीय चिकित्सा शिविर शुरू उत्कर्ष केंद्र का हुआ शुभारंभ, विभिन्न पद्धतियों से मरीजों को मिल रहा उपचार