रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:सिप्टी छतकोट मोटर मार्ग में वाहन दुर्घनाग्रस्त, 11 लोग घायल
Laxman Singh Bisht
..सिप्टी छतकोट मोटर मार्ग में वाहन दुर्घनाग्रस्त, 11 लोग घायल
गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को हैली से भेजा गया हायर सेंटर
पेड़ में अटका वाहन अन्यथा हादसा हो सकता था बड़ा।
चंपावत जिले के सिप्टी छतकोट मोटर मार्ग में एक वाहन गहरी खाई में गिर गया। वाहन में 11 लोग सवार थे। सभी घायलों को गहरी खाई से निकालने के बाद जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जिसमें से तीन गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को हैली के माध्यम से हायर सेंटर भेजा गया। शुक्रवार को चंपावत टनकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग स्वाला में बंद होने के कारण टनकपुर से पिथौरागढ़ को जा रहा वाहन संख्या यूके 05 टीए 2850 अचानक लफड़ा के समीप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। जिसमें 11 लोग सवार थे। सभी घायलों को स्थानीय लोगों , पुलिस व एनडीआरफ ने खाई से बाहर निकालकर चंपावत जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां गंभीर रूप से घायल तीन व्यक्तियों को हायर सेंटर रेफर कर दिया है।
एसडीएम सदर अनुराग आर्या ने बताया कि वाहन टनकपुर से पिथौरागढ़ को जा रहा था जो अचानक सिप्टी लफड़ा मोटर मार्ग में अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। जिसमें कुल 11 लोग सवार थे। सभी लो सितारगंज के रहने वाले थे। जिसमें तीन ममता पुत्री राम सिंह, जानकी देवी(65)हीरा सिंह व कुशमा देवी (65) पत्नी उदय सिंह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। उन्हें हैली के माध्यम से हायर सेंटर रेफर किया गया है। बताया कि घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। सूचना पर पुलिस एनडीआरएफ व प्रशासन की टीम घटनास्थल पर पहुंची तथा रेस्क्यू अभियान चलाया। ग्रामीणों ने बताया वाहन सड़क से दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद एक पेड़ में अटक गया अन्यथा हादसा काफी बड़ा हो सकता था।

विज्ञापन
लोहाघाट:महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग का आंगन मिलन कार्यक्रम का शुभारंभ।
चंपावत:विश्व फार्मेसी दिवस पर चंपावत जिला चिकित्सालय में गोष्ठी का आयोजन
चंपावत:रेड अलर्ट के चलते जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: बिना पूर्व अनुमति मुख्यालय न छोड़ें अधिकारी, क्षेत्रीय कार्मिक भी रहें तैनात
चंपावत:सभी आवेदनकारी, घोषित हों राज्य आंदोलनकारी उत्तराखंड के सभी जिलों में हो मामलों का निस्तारण सम्मान की लड़ाई,पेंशन नहीं,चाहिए प्रमाणपत्र: पांडे
बाराकोट में वंदे मातरम के 150 वे वर्ष पर सामूहिक गायन का आयोजन।
लोहाघाट:पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भाजपा ने श्रद्धा सुमन किए अर्पित।
बाराकोट:संस्कृत स्पर्धाओं में रा०इ०का० बापरू का परचम, रंजना ने किया टॉप
लोहाघाट:वंदे मातरम गीत के 150 वर्ष पूर्ण हजारों छात्र छात्राओं ने एक साथ किया वंदे मातरम का सामूहिक गायन। वंदे मातरम के गीत से गूंजा लोहाघाट नगर
लोहाघाट महाविद्यालय मे छात्र संघ चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया संपन्न। अध्यक्ष पद पर हुआ एक नामांकन।
टनकपुर:जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार: टनकपुर में बहुउद्देशीय शिविर, 500 से अधिक लोगों को मिला विभिन्न योजनाओं का लाभ*