Thursday 11th of June 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:गुरुकुलम एकेडमी में पर्यावरण आधारित प्रतियोगिताओं के विजेताओं को किया गया सम्मानित

चंपावत:डीएम ने संवेदनशील मार्गों पर जेसीबी तैनात करने व आपदा कंट्रोल रूम को सक्रिय रखने के दिए निर्देश

लोहाघाट में सरफेस पार्किंग विस्तार हेतु ₹39.52 लाख की वित्तीय स्वीकृति

चंपावत में एसआईआर 2026 की रफ्तार तेज, तीन दिनों में 42 प्रतिशत गणना(एन्यूमरेशन) फॉर्म वितरित

लोहाघाट विधायक ने पाटी नगर पंचायत में भाजपा की हार को बताया 2027 विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट : साहबराम : Jewar Airport : जेवर एयरपोर्ट पर खुलेंगे रोजगार के अवसर, इन कामों की बढ़ेगी डिमांड

Editor

Wed, Sep 24, 2025

Jewar Airport News: जेवर का नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन की तारीख सामने आ चुकी है। अब जल्द ही विमान यहां से टेकऑफ कि तैयारी में हैं। पहले विमान की उड़ान के साथ ही यह हवाई अड्डा भारत का सबसे बड़ा और विश्व का चौथा सबसे बड़ा हवाई अड्डा बनने का गौरव प्राप्त कर लेगा। वहीं एयरपोर्ट शुरू होने के साथ आने वाले रोजगार इसे खास बनाते हैं। एक अनुमान के अनुसार, इस हवाई अड्डे के पूरी तरह चालू हो जाने के बाद प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से 15 लाख लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है।

एयरपोर्ट पर बढ़ेगा रोजगार

जेवर के नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विमानों की शुरुआत होने के साथ ही यहां पर एयर ट्रैफिक कंट्रोल की जरूरत होगी. इसके साथ ही विमानों को हवा में नियंत्रित करने के लिए प्रशिक्षित एटीसी ऑफिसर और टेक्नीशियन की जरूरत होगी. ये सभी न केवल विमान की हवाई निगरानी करेंगे बल्कि इनके ऊपर ही विमान के टेक ऑफ से लैंडिंग तक की पूरी जिम्मेदारी होगी.

हवाई सफर शुरू होने के साथ ही विमान की साफ सफाई और रखरखाव के लिए ग्राउंड हैंडलिंग स्टाफ की भी काफी जरूरत होगी. इसके साथ ही लोडिंग और अनलोडिंग, बैग हैंडलिंग के लिए स्टाफ की जरूर होगी. ऐसे में जेवर एयरपोर्ट पर बैगेज हैंडलर से रैंप ऑपरेटर की तुरंत जरूरत होगी.

कार्गो हैंडलिंग और लॉजिस्टिक्स मैनेजमेंट

आपको बता दें कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में 80 एकड़ में विशाल कार्गो टर्मिनल बनाया जा रहा है। ये देश का सबसे बड़ा कार्गो हब होगा. कार्गो हब बड़ा होने के कारण कार्गो हैंडलिंग और लॉजिस्टिक्स मैनेजमेंट के भी कई पद भरे जाएंगे. इसके साथ ही कार्गो हैंडलर, लॉजिस्टिक्स कोऑर्डिनेटर, वेयरहाउस मैनेजर और कोल्ड स्टोरेज ऑपरेटर जैसे पदों पर रोजगार मिलेगा.

फूड कोर्ट, दुकान और रेस्तरां में स्टॉफ

एयरपोर्ट पर यात्रियों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जा रहा है. इसमें फूड कोर्ट, अलग-अलग तरह की दुकानों और रेस्तरांमें शेफ, सेल्स स्टाफ से लेकर कैशियर तक की जरूरत होगी. इसके साथ ही रिटेल और हॉस्पिटैलिटी मैनेजर की भी जरूरत होगी. एयरपोर्ट से बाहर की बात करें तो होटलों और गेस्ट हाउस की मांग बढ़ने से हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में भी नौकरियों की भरमार होगी. इनमें होटल मैनेजर, रिसेप्शनिस्ट और हाउसकीपिंग स्टाफ के लिए भी कई पद भरे जाएंगे.

कस्टम्स और इमिग्रेशन सर्विसेज

जेवर के नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट डोमेस्टिक के साथ ही अंतरराष्ट्रीय विमान भी उड़ान भरेंगे. ऐसे में कस्टम्स और इमिग्रेशन सर्विसेज की तुरंत जरूरत होगी. अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए कस्टम्स ऑफिसर और इमिग्रेशन ऑफिसर की जरूरत होगी. यही नहीं किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए एयरपोर्ट पर पुलिस स्टेशन और फायर ब्रिगेड की भी तैनाती होगी. इसके लिए स्थानीय युवाओं को प्रशिक्षित कर रोजगार दिया जा सकता है.

इलेक्ट्रिकल टेक्नीशियनऔर प्रोजेक्ट मैनेजर

एयरपोर्ट के निर्माण और विस्तार के साथ ही सिविल इंजीनियर और इलेक्ट्रिकल टेक्नीशियनकी डिमांड भी बढ़ जाएगी. एयरपोर्ट पर जैसे जैसे विमानों और यात्रियों की संख्या बढ़ेगी वैसे वैसे रनवे से लेकर टर्मिनल तक के रखरखाव के लिए स्टॉफ की जरूरत होगी. ऐसे में टेक्नीशियन, इलेक्ट्रिशियनऔर प्लंबर जैसे कुशल श्रमिकों की मांग होगी. एयरपोर्ट के डिजिटल सिस्टम, जैसे चेक-इन कियोस्क, सिक्योरिटी सिस्टम, और नेटवर्किंग के लिए आईटी प्रोफेशनल्स के लिए नौकरियों के अवसर मिलेंगे.

एयरपोर्ट ऑपरेशंस मैनेजर और पायलट

जेवर के नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के शुरू होते ही एयरपोर्ट ऑपरेशंस मैनेजर की जरूर होगी. इन्हें टर्मिनल संचालक और सुरक्षा प्रोटोकॉल के प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया जाएगा. इसके साथ ही नए पायलटों और फ्लाइट अटेंडेंट्स की भी जरूरत होगी.

वहीं पूरे एयरपोर्ट की सुरक्षा के लिए सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स (CISF) और निजी सुरक्षा एजेंसियों की भी मदद ली जाएगी. एयरपोर्ट पर यात्रियों के दबाव को देखने, सुरक्षा और स्क्रीनिंग स्टाफ की भी जरूरत होगी.

जरूरी खबरें