Friday 10th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:यातायात कर्मी कांस्टेबल हेम महरा के ट्रांसफर पर भड़के टैक्सी चालक।

चंपावत:भाजपा प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के सहसंयोजक बने मोहित पाठक।

लोहाघाट में विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर शुरू, पहले दिन 360 मरीजों ने उठाया निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ

सीएम धामी ने रचा इतिहास एनडी तिवारी का तोड़ा रिकॉर्ड बने उत्तराखंड के सबसे लंबे कार्यकाल वाले मुख्यमंत्री

लोहाघाट:टीईटी की अनिवार्यता खत्म करने और पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षको की आक्रोश रैली

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:दीपावली पर्व पर चम्पावत नगर की यातायात व्यवस्था डाइवर्ट

Laxman Singh Bisht

Fri, Oct 17, 2025

दीपावली पर्व पर चम्पावत नगर की यातायात व्यवस्था डाइवर्ट

दीपावली पर्व पर दिनांक 18.10.2025 से 21.10.2025 तक चम्पावत की यातायात व्यवस्था/ डायवर्जन प्लान यथावत बनी रहेंगी।एसपी चंपावत अजय गणपति के आदेशानुसार आगामी धनतेरस एवं दीपावली पर्व के दृष्टिगत चम्पावत मुख्य बाजार क्षेत्र में संभावित भीड़-भाड़ के दृष्टिगत यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने हेतु निम्न यातायात व्यवस्था/डायवर्जन प्लान प्रभावी रहेगा—

*डायवर्जन योजना*

1. लोहाघाट से टनकपुर की ओर जाने वाले सभी वाहन- जी.आई.सी. तिराहा से कापड़ी तिराहा (पुलिस लाइन तिराहा) होते हुए भेजे जाएंगे।

2. टनकपुर की ओर से लोहाघाट, पिथौरागढ़ को जाने वाले वाहन चम्पावत मुख्य बाजार से होकर जायेंगे।

3. कलेक्ट्रेट की ओर से आने वाले वाहन — छतार मार्ग से भेजे जाएंगे।

*पार्किंग व्यवस्था*

*भैरवा पार्किंग क्षेत्र —पटाखा बाजार हेतु आरक्षित रहेगा*।

1- पटाखा बाजार आने वाले वाहनों की पार्किंग भैरवा पार्किंग की ग्राउंड फ्लोर एवं द्वितीय मंजिल पर की जाएगी।

2- भैरवा पार्किंग भर जाने की स्थिति में —वाहनों को ढकना-बडौला तथा ललुवापानी रोड के किनारे क्रमवार पार्क कराया जाएगा।

3- मुख्य बाजार आने वाले वाहन -- टी.आर.सी. पार्किंग एवं सड़क किनारे बने पॉकेट पार्किंग स्थलों में पार्क कराए जाएंगे।

🚧 *बैरियर ड्यूटी प्वाइंट्स*

1. कलेक्ट्रेट तिराहा – कोतवाली चम्पावत

2. जी.आई.सी. तिराहा – कोतवाली चम्पावत

3. गांधी चौक – कोतवाली चम्पावत

4. मुडयानी बैरियर – कोतवाली चम्पावत

5. तिलौन बैरियर – कोतवाली चम्पावतचम्पावत शहर में अत्यधिक भीड़ होने की स्थिति में बड़े वाहनों को मुडयानी बैरियर एवं तिलौन बैरियर पर रोका जाएगा।अत्यावश्यक सेवा वाहनों (जैसे एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड आदि) के आवागमन पर कोई प्रतिबंध नहीं रहेगा।

जरूरी खबरें