Sunday 9th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:गागर में बेल के हमले से गंभीर घायल को को 3 किलोमीटर पैदल डोली से सड़क तक लाए ग्रामीण।

चंपावत:अगस्त क्रांति पर जिला पत्रकार संगठन ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को किया सम्मानित।

लोहाघाट:सड़क कनेक्टिविटी क्षेत्र में तेजी से हो रहा कार्य। गांवो को तेजी से जोड़ा जा रहा है सड़क मार्ग से: अजय टम्टा

हल्द्वानी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, खड़गे का चुनावी शंखनाद। भाजपा पर साधा निशाना

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग की तत्काल कार्रवाई डिग्री कॉलेज सड़क खुली।

सूचना

रिपोर्ट: साहबराम : Haryana: हरियाणा में Family ID को लेकर आया बड़ा अपडेट, जल्दी करवा लें ये काम...

Editor

Tue, Sep 2, 2025

Haryana: हरियाणा में फैमिली आईडी को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। अगर आप किसी भी सरकारी योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो आपको अपनी फैमिली आईडी में यह जरूर करवाना चाहिए।

अगर आपने समय रहते यह नहीं करवाया तो आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। फैमिली आईडी में आय का सत्यापन बहुत जरूरी है। इसके बाद ही आप सरकारी योजना का लाभ ले पाएंगे। सरकार आपकी बताई गई आय को आय नहीं मानती है।

सरकार द्वारा आपकी आय की जांच की जाती है। हरियाणा में फैमिली आईडी से बीपीएल सूची जारी होने के बाद से लोग परेशान हैं क्योंकि सरकार ने फैमिली आईडी के जरिए नई सूचियां जारी की हैं और कई राशन कार्ड काटे गए हैं।

अब जिनके राशन कार्ड कटे हैं वे जानना चाहते हैं कि उनके राशन कार्ड क्यों कटे हैं, सरकार ने फैमिली आईडी पोर्टल पर एक नया विकल्प जारी किया है।

फैमिली आईडी में अब आप देख पाएंगे कि आपकी आय कितनी सत्यापित हुई है, सरकार ने फैमिली आईडी में एक अलग विकल्प दिया है।

आपको बता दूं कि पहले ऐसा कोई विकल्प नहीं था और कोई भी यह नहीं जान सकता था कि उनके परिवार की आईडी में कितनी आय सत्यापित है, लोग मानते थे कि उन्होंने जो आय लिखी है वह सही है लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है।

जरूरी खबरें