Wednesday 10th of June 2026

ब्रेकिंग

सीएम धामी ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर उनके सफल नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर दी शुभकामनाएं।

चंपावत:ड्रग इंस्पेक्टर ने किया मेडिकल स्टोरों का औचक निरीक्षण, चार दवाओं के नमूने जांच हेतु भेजे

चंपावत:मुड़ीयानी में अवैध रूप से काटी जा रही सड़क पर राजस्व विभाग की कार्यवाही

लोहाघाट के डेंसली विद्युत उपकेंद्र का संचालन शुरू। लो वोल्टेज व कटौती से मिलेगी निजात।

लोहाघाट:बुजुर्ग चेतराम के समर्थन में आए कांग्रेस जिला अध्यक्ष साथ बैठे धरने में। 17 दिनों से चल रहा धरना है ।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट: साहबराम : Haryana IIT: हरियाणा में इस जगह बनेगी आईआईटी, तैयारियां हुई तेज 

Editor

Fri, Sep 5, 2025

Haryana IIT: हरियाणा सरकार राज्य में पहले इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) की स्थापना जल्द करने वाली है। संस्थान निदेशालय और मानव संसाधन विकास मंत्रालय (MHRD) से निर्देश मिलने के बाद तकनीकी शिक्षा विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी है। तकनीकी शिक्षा के निदेशक ने हरियाणा में आईआईटी बनाने के लिए जगह की डिमांड की है। 

इस प्रोजेक्ट में जमीन अधिग्रहण की समस्या ही आड़े आ रही है। इसके लिए सरकार ने 300 एकड़ भूमि अधिग्रहण करने की शर्त रखी है। वो भी केंद्र और राज्य सरकार तय करेगी कि चिह्नित की गई जगह पर प्रोजेक्ट शुरू किया जाए या नहीं। तभी प्रोजेक्ट को लेकर हरी झंडी मिलेगी।

IIT की चाहत, सब ढूंढ रहे जमीन!

अलग-अलग जगहों प जमीन का चयन करके हरियाणा सरकार द्वारा प्रस्ताव बनाकर केंद्र को भेजा जाएगा। इसके बाद केंद्रीय मानव संसाधन मंत्रालय की टीम द्वारा हरियाणा का दौरा करके किसी एक जमीन पर प्रोजेक्ट को स्वीकृति दी जाएगी। केंद्र की मंजूरी के बाद प्रशासनिक अधिकारी जहां अभी शांत हैं, वहीं प्रदेश के कई सांसदों ने आईआईटी को अपने क्षेत्र में लेकर जाने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए सांसद भी जमीन की तलाश कर रहे हैं।

हरियाणा में IIT कहां बनेगा?

करनाल से सांसद एवं केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, गुरुग्राम से राव इंद्रजीत और फरीदाबाद से कृष्ण पाल गुर्जर इसके लिए प्रयास कर रहे हैं कि यह प्रॉजेक्ट उनके लोकसभा क्षेत्रों में जाएगा। इन शहरों में जमीन की कमी होने के कारण भिवानी के सांसद धर्मबीर ने भी अपने लोकसभा क्षेत्र में आईआईटी के लिए जमीन मुहैया कराने की इच्छा जताई है। 

मिली जानकारी के अनुसार, बहरहाल प्रदेश के हिसार, करनाल, गुरुग्राम, कुरूक्षेत्र, फरीदबाद और भिवानी जिलों में आईआईटी के लिए जमीन चिन्हित की जा सकती है।

जरूरी खबरें