Sunday 9th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:सावन उत्सव 2026 में उमड़ी मातृशक्ति, श्रीमती गीता धामी ने पर्यावरण और संस्कृति संरक्षण का दिया संदेश

चंपावत:गागर में बेल के हमले से गंभीर घायल को को 3 किलोमीटर पैदल डोली से सड़क तक लाए ग्रामीण।

चंपावत:अगस्त क्रांति पर जिला पत्रकार संगठन ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को किया सम्मानित।

लोहाघाट:सड़क कनेक्टिविटी क्षेत्र में तेजी से हो रहा कार्य। गांवो को तेजी से जोड़ा जा रहा है सड़क मार्ग से: अजय टम्टा

हल्द्वानी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, खड़गे का चुनावी शंखनाद। भाजपा पर साधा निशाना

सूचना

रिपोर्ट: साहबराम : Haryana news : हरियाणा में ACB टीम की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते 3 पुलिसकर्मी रंगे हाथ पकड़े

Editor

Tue, Sep 2, 2025

Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ASI और दो सिपाहियों को 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए पुलिसकर्मियों में एएसआई संजय, सिपाही खालिद और फारूक शामिल हैं।

शिकायतकर्ता के अनुसार, वह कबाड़ का कारोबार करता है और अपने घर के नीचे ही दुकान चलाता है। 1 सितंबर को क्राइम ब्रांच सेक्टर-65 की टीम सादे कपड़ों में वहां पहुंची और उसके पिता पर चोरी का माल खरीदने-बेचने का आरोप लगाते हुए उन्हें पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई।Haryana news

जानकारी के मुताबिक, आरोप है कि क्राइम ब्रांच इंचार्ज संजय व उनके साथियों ने पिता को चोरी के केस से बचाने के लिए एक लाख रुपये की मांग की। मोलभाव के बाद रिश्वत की रकम 25 हजार तय हुई। इसकी सूचना पीड़ित ने ACB को दी, जिसके बाद टीम ने जाल बिछाकर तीनों पुलिसकर्मियों को रंगे हाथ पकड़ लिया।

जरूरी खबरें