रिपोर्ट: साहबराम : Haryana news : हरियाणा में कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, दीवाली पर मिलेगा बंपर बोनस
Laxman Singh Bisht
Haryana news : हरियाणा में कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर आई है। हरियाणा में सभी विभागों, बोर्ड-निगमों और स्वायत्त संस्थानों में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी आगामी त्योहारों के लिए 13 हजार रुपये अग्रिम ले सकेंगे।
जानकारी के मुताबिक, इस बार प्रदेश सरकार ने दीपावली के लिए दी जाने वाली अग्रिम राशि को एक हजार रुपये बढ़ा दिया है। वित्त विभाग की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है।
अग्रिम राशि के लिए चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को 14 अक्टूबर तक आवेदन करना होगा। अग्रिम राशि संबंधित आहरण एवं संवितरण अधिकारियों (डीडीओ) द्वारा स्वीकृत की जाएगी। अस्थायी सरकारी कर्मचारियों को अग्रिम राशि तभी मिलेगी जब कोई स्थाई सरकारी कर्मचारी जमानत दे।Haryana news
मिली जानकारी के अनुसार, इसकी वसूली दस समान किस्तों में की जाएगी। आदेश में कहा गया है कि संबंधित आहरण एवं संवितरण अधिकारी को अग्रिम स्वीकृत करने से पहले स्वयं को संतुष्ट कर लेना चाहिए कि संबंधित व्यक्ति न्यूनतम दस साल तक सेवा में बना रहेगा, जब तक कि अग्रिम की कुल राशि की पूरी वसूली नहीं हो जाती। अग्रिम राशि 17 अक्टूबर को या उससे पहले निकाली और वितरित की जा सकती है।
कार्य प्रभारित, आकस्मिक वेतनभोगी कर्मचारियों, दैनिक वेतनभोगियों और संविदा कर्मचारियों को अग्रिम राशि स्वीकार्य नहीं होगी। उन चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को मूल विभाग द्वारा अग्रिम राशि नहीं दी जाएगी, जो अन्य सरकारी विभागों, बोर्ड-निगमों और स्थानीय निकायों में प्रतिनियुक्ति पर हैं। यदि पति और पत्नी दोनों सरकारी कर्मचारी हैं तो अग्रिम राशि केवल उनमें से एक को ही दी जाएगी।Haryana news
विज्ञापन
चंपावत:पाटी में विकासखंड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता का भव्य आयोजन माँ बाराही धाम देवीधुरा में शैक्षिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों से संस्कृतमय हुआ वातावरण
चंपावत :25 सितंबर को मनाया जाएगा विश्व फार्मासिस्ट दिवस।
चंपावत:कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ कसी कमर, 25 सितंबर को जिला मुख्यालय में आयोजित धरना प्रदर्शन की सभी तैयारियां पूरी की।
बाराकोट:दो दिवसीय खण्ड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता का हुआ समापन
चंपावत:स्वैच्छिक चकबंदी से किसानों को मिले लाभ, पात्र गांवों में आपसी सहमति से आगे बढ़ाएं प्रक्रिया: जिलाधिकारी
बाराकोट:राजकीय इंटर कॉलेज मऊ में दो दिवसीय स्काउट जांच परीक्षा संपन्न
पाटी:पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज मूलाकोट को लेकर सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो का प्रधानाचार्य ने किया खंडन
लोहाघाट महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव की तैयारियां तेज: विभिन्न पदों के लिए कुल 30 नामांकन फॉर्म बिके /अध्यक्ष पद के लिए तीन उम्मीदवारों ने खरीदे नामांकन पत्र।
चंपावत:बेहड़ से मारपीट को लेकर कांग्रेसियों में उबाल चंपावत में किया धरना प्रदर्शन।
चंपावत:अक्टूबर में पीएम मोदी आ सकते हैं बनबसा व अद्वैत आश्रम मायावती ।