Sunday 9th of August 2026

ब्रेकिंग

चम्पावत में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, जिला प्रशासन ने दिए हाई अलर्ट के निर्देश

चंपावत:सावन उत्सव 2026 में उमड़ी मातृशक्ति, श्रीमती गीता धामी ने पर्यावरण और संस्कृति संरक्षण का दिया संदेश

चंपावत:गागर में बेल के हमले से गंभीर घायल को को 3 किलोमीटर पैदल डोली से सड़क तक लाए ग्रामीण।

चंपावत:अगस्त क्रांति पर जिला पत्रकार संगठन ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को किया सम्मानित।

लोहाघाट:सड़क कनेक्टिविटी क्षेत्र में तेजी से हो रहा कार्य। गांवो को तेजी से जोड़ा जा रहा है सड़क मार्ग से: अजय टम्टा

सूचना

रिपोर्ट: साहबराम : Haryana: हरियाणा के इस जिले में सड़कें होगी चकाचक, लोगों को मिलेगा बड़ा फायदा

Editor

Thu, Sep 4, 2025

Haryana: हरियाणा वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। हरियाणा के अंबाला जिले में जर्जर हो चुकी सड़कों को दोबारा बनाने की तैयारी की जा रही है। लोक निर्माण विभाग ने शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों की 55 सड़कों का चयन किया है, जिन पर करीब 35 करोड़ खर्च किए जाएंगे।

मिली जानकारी के अनुसार, बारिश के बाद जिले की कई सड़कों की हालत खराब हो गई थी। जगह-जगह बने गड्ढों से वाहन चालकों को परेशानी हो रही थी। ग्रामीण क्षेत्रों में समस्या और भी गंभीर थी, क्योंकि छोटी सड़कें ही गाँवों को जिले के मुख्य हिस्सों से जोड़ती हैं। बरसात के दौरान पैचवर्क किया गया था, लेकिन गड्ढे फिर से उभर आए। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, सड़कों के पुनर्निर्माण के साथ-साथ विभाग ने मुख्य मार्गों पर पैचवर्क भी शुरू कर दिया है। अंबाला-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग और हिसार रोड पर मरम्मत का काम चल रहा है। शहर के प्रमुख चौराहों और मार्गों पर भी गड्ढों को भरा जा रहा है। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, विभाग का कहना है कि जल्द ही सभी चयनित 55 सड़कों का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता रितेश अग्रवाल ने बताया कि सड़कें बनने से आवागमन आसान होगा और बारिश में लोगों की दिक्कतें काफी हद तक कम हो जाएंगी। 

जरूरी खबरें