रिपोर्ट: साहबराम : Haryana: हरियाणा में बनेंगे ये नए 11 जिले, देखें पूरी जानकारी
Laxman Singh Bisht
Haryana: हरियाणा वासियों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा में 11 नए जिले बनाने के लिए प्रस्ताव सरकार के पास पहुंचे हैं। जानकारी के मुताबिक, इनमें करनाल का असंध, अंबाला का नारायणगढ़, गुरुग्राम के मानेसर और पटौदी, कैथल का पिहोवा, हिसार के हांसी और बरवाला, जींद का सफीदों, सोनीपत का गोहाना और सिरसा का डबवाली शामिल है।
मिली जानकारी के अनुसार, इसी तरह 14 नए उपमंडल, चार तहसील और 27 उप तहसील बनाने के प्रस्ताव मंत्रियों की उप समिति को मिले हैं। डबवाली और हांसी को प्रदेश सरकार ने पुलिस जिला बनाया हुआ है। Haryana New Districts
जानकारी के मुताबिक, सिविल सचिवालय चंडीगढ़ में मंगलवार को पुनर्गठन उप-समिति की पांचवीं बैठक हुई। विकास एवं पंचायत तथा खनन मंत्री कृष्ण लाल पंवार की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में समिति सदस्य के रूप में शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा और कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा शामिल थे। Haryana New Districts
मिली जानकारी के अनुसार, बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में उप समिति के अध्यक्ष पंवार ने कहा कि प्रदेश सरकार जनता और जनप्रतिनिधियों की मांगों के अनुसार प्रशासनिक इकाइयों का पुनर्गठन करने के लिए प्रतिबद्ध है। अब तक पुनर्गठन उप समिति को 73 प्रस्ताव मिले हैं।
जानकारी के मुताबिक, राजस्व विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा और विशेष सचिव कमलेश कुमार भादू की मौजूदगी में हुई बैठक के बाद उप समिति ने गांव खुंगा (उपमंडल उचाना) को उपमंडल जींद में और गांव खानपुर रोरण (तहसील पिहोवा) में शामिल करने के लिए प्रदेश सरकार को सिफारिश भेजी है। Haryana New Districts
मिली जानकारी के अनुसार, पंवार ने बताया कि नए जिले बनाने के लिए 125 से 200 गांव, चार लाख से अधिक आबादी और 80 हजार हेक्टेयर से अधिक क्षेत्रफल होना जरूरी है। समिति ने उपमंडल, तहसील और उप तहसील बनाने के लिए भी अलग-अलग मानदंड तय किए हैं। उन्होंने कहा कि बैठक में लिए गए निर्णय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को अनुमोदन के लिए भेजे जाएंगे। Haryana New Districts
जानकारी के मुताबिक, हरियाणा में 31 दिसंबर तक नए जिले (Haryana 11 New Districts) और तहसील नहीं बने तो फिर डेढ़ साल से अधिक समय तक इंतजार करना होगा। कारण यह कि अगले साल एक अप्रैल से जनगणना की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
मिली जानकारी के अनुसार, रजिस्ट्रार जनरल और जनगणना आयुक्त मृत्युंजय कुमार नारायण ने प्रदेश सरकार को प्रशासनिक सीमाओं में बदलाव के लिए 31 दिसंबर तक की समय सीमा निर्धारित की है। इस अवधि में प्रशासनिक सीमाओं में बदलाव नहीं हो पाने पर जून 2027 के बाद ही आगे की कार्रवाई हो सकेगी। Haryana New Districts
वर्तमान में...
जानकारी के मुताबिक, हरियाणा के वर्तमान प्रशासनिक ढांचे की बात करें तो प्रदेश में छह मंडल, 22 जिले, 80 उपमंडल, 94 तहसीलें, 49 उप तहसीलें, 143 खंड, 154 कस्बे और 6,841 गांव शामिल हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, असंध, नारायणगढ़, मानेसर, पिहोवा, बरवाला, सफीदों, पटौदी, डबवाली, हांसी और गोहाना को जिला बनाने की है मांग Haryana New Districts
जानकारी के मुताबिक, मंत्रियों की उप समिति ने गांव खुंगा को उचाना उपमंडल से निकाल जींद और गांव खानपुर रोरण को तहसील पिहोवा में करने के लिए प्रदेश सरकार को भेजी सिफारिश
मिली जानकारी के अनुसार, चार लाख से अधिक आबादी, 125 से 200 गांव होने चाहिए नया जिला बनाने के लिए Haryana New Districts
जानकारी के मुताबिक, 6 मंडल, 80 उपमंडल, 94 तहसीलें और 6,841 गांव शामिल हैं वर्तमान प्रशासनिक ढांचे में
विज्ञापन
लोहाघाट:पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भाजपा ने श्रद्धा सुमन किए अर्पित।
बाराकोट:संस्कृत स्पर्धाओं में रा०इ०का० बापरू का परचम, रंजना ने किया टॉप
लोहाघाट:वंदे मातरम गीत के 150 वर्ष पूर्ण हजारों छात्र छात्राओं ने एक साथ किया वंदे मातरम का सामूहिक गायन। वंदे मातरम के गीत से गूंजा लोहाघाट नगर
लोहाघाट महाविद्यालय मे छात्र संघ चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया संपन्न। अध्यक्ष पद पर हुआ एक नामांकन।
टनकपुर:जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार: टनकपुर में बहुउद्देशीय शिविर, 500 से अधिक लोगों को मिला विभिन्न योजनाओं का लाभ*
चंपावत:26 सितंबर को भारी बारिश के रेड अलर्ट के चलते डीएम की जनपदवासियों से सतर्कता बरतने की अपील।
चंपावत:मौसम विभाग के रेड अलर्ट के चलते चम्पावत में 26 सितम्बर को विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश
मुख्यमंत्री की सीमांत को बड़ी सौगात डुंगरा बोरा हाई स्कूल बना इंटरमीडिएट। क्षेत्र में खुशी की लहर। सीमांत क्षेत्र वासियों का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को धन्यवाद।
बनबसा:विद्युत केबिल चोरी का बनबसा पुलिस ने किया खुलासा 06 गिरफ्तार
पाटी (चंपावत):3 किलो 955 ग्राम चरस के साथ हरियाणा के दो नशा तस्कर गिरफ्तार। चरस तस्करी में हरियाणा से जुड़े चंपावत जिले के तार।