Wednesday 13th of May 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:14 मई को लोहाघाट पहुंचेगी श्री विश्वनाथ मां जगदीशिला डोली ।होगा भव्य स्वागत।

लोहाघाट व चंपावत मे शराब दुकानों पर आबकारी विभाग की छापामारी अनियमितताओं पर चालानी कार्रवाई

पाटी: शादी के 4 दिन बाद जेवर सहित प्रेमी संग फरार हुई नवविवाहित

लोहाघाट:होली विजडम स्कूल का रहा जलवा भुवनेश जोशी ने 93.8 % अंक के साथ विद्यालय किया टॉप।

सीबीएसई इंटरमीडिएट परीक्षा में गुरुकुलम एकेडमी लोहाघाट की मीनाक्षी बोहरा ने 92% अंक प्राप्त कर नाम किया रोशन

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:उत्तराखंड राज्य स्थापना रजत जयंती समारोह के तहत राज्य आंदोलनकारी हुए सम्मानित।

Laxman Singh Bisht

Sat, Nov 8, 2025

उत्तराखंड राज्य स्थापना रजत जयंती समारोह के तहत राज्य आंदोलनकारी हुए सम्मानित।

शहीद राज्य आंदोलन कारियो को दी गई श्रद्धांजलि।

राज्य आंदोलन कारियो ने कहा 25 सालों में विकास तो हुआ पर पर्वतीय क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं का अभाव।

पहाड़ का पानी व जवानी पहाड़ के नहीं आ रही है काम।लोहाघाट। जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार के दिशा निर्देश पर उत्तराखंड राज्य स्थापना रजत जयंती समारोह के तहत आज शनिवार को लोहाघाट पालिका सभागार में तहसीलदार जगदीश सिंह नेगी के अध्यक्षता व अधिशासी अधिकारी सौरभ नेगी के नेतृत्व में सम्मान समारोह आयोजित कर क्षेत्र के राज्य आंदोलनकारियो को सम्मानित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा ने कहा इन्हीं राज्य आंदोलनकारियो के त्याग व संघर्ष के बदौलत उत्तराखंड राज्य बना। कई आंदोलनकारियो ने अपनी शहादत दी कई लोग जेल में रहे ।उन्होंने कहा वह शहीद हुए राज्य आंदोलनकारियो को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं तथा प्रदेशवासियों को उत्तराखंड राज्य स्थापना की शुभकामनाएं देते है। कहा सरकार राज्य आंदोलन कारियो के हित में कई कार्य कर रही है 25 वर्षों में राज्य का काफी विकास हुआ है। कार्यक्रम में आए प्रबुद्ध जनो ने उत्तराखंड राज्य आंदोलन के इतिहास के बारे में प्रकाश डाला। तो वहीं राज्य आंदोलनकारी प्रहलाद सिंह मेहता ने प्रदेशवासियों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा 25 वर्षों में राज्य में विकास के साथ-साथ भ्रष्टाचार भी बड़ा है। प्रदेशवासियों ने जिस परिकल्पना से अलग राज्य बनाने के लिए आंदोलन किया था आज वह परिकल्पना साकार होती नजर नहीं आ रही है। उत्तराखंड का युवा बेरोजगारी से त्रस्त होकर प्रदेश से पलायन करने को मजबूर है ।उन्होंने कहा यह 25 वर्षों में सरकारों की नाकामी है तो वहीं राज्य आंदोलनकारी भूपाल सिंह मेहता ने राज्य आंदोलन के दौरान किए गए संघर्ष को याद किया कहा पहाड़ की जल ,जंगल व जमीन को लेकर पहाड़ वासियों ने उत्तराखंड राज्य की लड़ाई लड़ी थी। राज्य आंदोलनकारी शिक्षक जीवन सिंह मेहता ने कहा बीते 25 वर्षों में राज्य में विकास तो हुआ है पर पर्वतीय क्षेत्रों से पलायन बड़ा है, आज पूरे पहाड़ में रोजगार व पेयजल की विकट समस्या बनी हुई है, योजनाएं धरातल पर परवान नहीं चढ़ पा रही है ।पहाड़ की चिकित्सा और शिक्षा व्यवस्था में भी कोई खास सुधार नहीं हुआ है ।पहाड़ का पानी और जवानी पहाड़ के काम नहीं आ पा रहा है।उन्होंने सरकार से पहाड़ों में रोजगार , पेय जल व चिकित्सा सुविधा में अधिक से अधिक कार्य करने की मांग की है ।साथ ही क्षेत्र वासियों को शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे तहसीलदार लोहाघाट जगदीश नेगी ने बताया जिला प्रशासन के द्वारा 25 वीं राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आज क्षेत्र के राज्य आंदोलनकारी को सम्मानित किया उन्होंने जिला प्रशासन की ओर से जनपद वासियों को राज्य स्थापना दिवस की शुभकामना दी। इस दौरान जीजीआईसी व विद्या मंदिर की छात्र-छात्राओं के द्वारा एक से बढ़कर एक रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई ।कार्यक्रम का संचालन शिक्षक प्रमोद पाटनी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में राज्य आंदोलनकारी भूपाल सिंह मेहता, जीवन मेहता ,प्रहलाद सिंह मेहता, कुंदन बिष्ट ,देवकी महरा पत्नी राज आंदोलनकारी स्व 0भगवान सिंह महरा ,भुवन खर्कवाल , मीरा शाह,मीना राय के साथ-साथ खंड विकास अधिकारी केविंद्र रावत, थाना अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ,पूर्ति निरीक्षक चंद्रकला चतुर्वेदी, डॉक्टर अवनीश शर्मा, सभासद सुरेश फर्त्याल ,योगेश जोशी ,आशीष राय ,दीपक गोस्वामी ,जीवन गहतोड़ी ,अनिल वर्मा ,प्रशांत वर्मा ,प्रकाश उप्रेती ,प्रमोद महर , राजस्व निरीक्षक राजेंद्र गोस्वामी ,पीयूष पांडे, कैलाश उपाध्याय आदि मौजूद रहे।

जरूरी खबरें