Thursday 11th of June 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:डूंगरी फर्त्याल के प्रियांशु सिंह का अंडर-19 भारतीय क्रिकेट टीम में चयन।

पाटी चुनाव मे अधिकृत प्रत्याशी तक नहीं उतार सकी कांग्रेस, हार का था पूर्वाभास: भाजपा

पाटी नगर पंचायत चुनाव में भाजपा को बड़ा झटका निर्दलीय प्रत्याशी नारायण लाल की 164 मतों से जीत।

चंपावत में छतार के पास अधूरे पड़े कलमठ में कैंटर दुर्घटनाग्रस्त चालक चोटिल।

पाटी नगर पंचायत के तीन वार्डों के परिणाम घोषित। शांति ,संगीता व नवल ने मारी बाजी।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट: साहबराम : New Highway: हरियाणा में यहां बनेगा नया सिक्स लेन हाईवे, इन लोगों को मिलेगा बड़ा फायदा

Editor

Mon, Sep 22, 2025

New Highway: हरियाणा वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि अंबाला से पंचकूला के बीच त्वरित सीधी कनेक्टिविटी को मजूबत करने के लिए एनएच-72 पर बलदेव नगर (अंबाला) से एनएच-344 पर खतौली गांव के पास पंचकूला तक सीधी कनेक्टिविटी के लिए चार/छः मार्गीय का नया राष्ट्रीय राजमार्ग विकसित किया जाएगा।

इसी प्रकार, अंबाला में तैयार किए गए डोमेस्टिक एयरपोर्ट के सामने अंबाला-साहा सडक के इंदिरा चौक से जीटी रोड जग्गी सिटी सेंटर तक चार मार्गीय बनाया जाएगा।

श्री विज ने इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए बताया कि अंबाला और पंचकूला के बीच सीधी त्वरित कनेक्टिविटी को सुदृढ करने के लिए उनके द्वारा पिछले दिनों केन्द्रीय सडक परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी को एक पत्र लिखा गया था जिसके तहत श्री नितिन गडकरी ने संबंधित अधिकारियों को इस सड़क के निर्माण के लिए कार्यवाही करने के आदेश दे दिए हैं।

ऊर्जा मंत्री ने बताया कि बलदेव नगर (एनएच-44) से हंडेसरा तक मौजूदा एनएच-72 के उन्नयन/चार लेन बनाने और ग्रीनफील्ड अलाइनमेंट के विकास के माध्यम से अंबाला (एनएच-44 पर) में बलदेव नगर को सीधे पंचकूला (एनएच-344 पर) से खतौली गांव के पास जोड़ने वाले एक नए 4/6 लेन के राष्ट्रीय राजमार्ग गलियारे के विकास की रणनीतिक और तत्काल आवश्यकता को देखते हुए उनके द्वारा केन्द्र सरकार को यह प्रस्ताव भेजा गया था जिसके अंतर्गत अब केन्द्र सरकार द्वारा इस पर कार्यवाही आरंभ कर दी गई है।

राजमार्ग के निर्माण से अंबाला और पंचकूला/चंडीगढ़ के बीच एक सीधा और निर्बाध संपर्क स्थापित होगा- विज

उन्होंने बताया कि इस राजमार्ग के निर्माण से अंबाला और पंचकूला/चंडीगढ़ के बीच एक सीधा और निर्बाध संपर्क स्थापित होगा। इसके अलावा, सामरिक महत्व व आर्थिक दृष्टि को देखते हुए अंबाला की पंचकूला/चण्डीगढ के बीच इस प्रकार की निर्बाध कनेक्टिविटी स्थापित करना भी आवश्यक है।

इस राजमार्ग के निर्माण से न केवल हरियाणा को बल्कि राज्य के साथ लगते पंजाब व हिमाचल प्रदेश तथा चण्डीगढ की कनेक्टिविटी को भी मजबूती प्रदान होगी। श्री विज ने बताया कि राजमार्ग के निर्माण से स्थानीय वाणिज्य, व्यापार, पर्यटन और संबंधित उद्यमों को भी बढ़ावा मिलेगा तथा रोजगार के अवसर सृजित होंगें।

अंबाला-साहा सडक के चार मार्गीय उन्नयन से डोमेस्टिक एयरपोर्ट, अंबाला पर यात्रियों को आने-जाने में मिलेगी बेहतरीन सुविधा – विज

इसी प्रकार, श्री विज ने बताया कि अंबाला में तैयार किए गए डोमेस्टिक एयरपोर्ट के सामने अंबाला-साहा सडक के इंदिरा चौक से जीटी रोड, जग्गी सिटी सेंटर तक चार मार्गीय बनाकर सुदृढ किया जाएगा। इस राजमार्ग के निर्माण के लिए भी श्री विज द्वारा पिछले दिनों केन्द्रीय सडक परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी को एक पत्र लिखा गया था जिसके अंतर्गत केन्द्रीय स्तर पर इस राजमार्ग के निर्माण के लिए भी कार्यवाही आरंभ कर दी गई है।

विज ने बताया कि इस सड़क के चार मार्गीय उन्नयन से अंबाला में तैयार किए डोमेस्टिक एयरपोर्ट पर यात्रियों को आने-जाने में बेहतरीन सुविधा होगी और वाहन चालकों को कम समय भी लगेगा।

जरूरी खबरें