Wednesday 8th of July 2026

ब्रेकिंग

विकसित चम्पावत की दिशा में मास्टर प्लान-2041, जनसहभागिता से होगा अंतिम प्रारूप तय: डीएम

बाराकोट:गुलदार का आतंक चूला गाव में गुलदार ने दुधारू गाय को घर के आंगन मे उतारा मौत के घाट।

लोहाघाट:सेवा पखवाड़ा: खूनाबोरा मे डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, मौके पर दिए समाधान के निर्देश।

लोहाघाट:सील में जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार शिविर स्थगित होने पर ग्रामीणों में नाराजगी।

चंपावत:पशुपालन विभाग और आईटीबीपी के एमओयू से पशुपालक समृद्ध: लोहाघाट में 496 किलो जिंदा बकरियों की आपूर्ति

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:पूर्व ग्राम प्रधान तड़ाग़ परिवार सहित कांग्रेस में हुए शामिल विधायक ने किया स्वागत।

Laxman Singh Bisht

Fri, Dec 26, 2025

पूर्व ग्राम प्रधान तड़ाग़ परिवार सहित कांग्रेस में हुए शामिल विधायक ने किया स्वागत।लोहाघाट के कांग्रेसी विधायक लगातार कांग्रेस को मजबूत करने के प्रयासों में लगे हुए है। इसी क्रम में आज शुक्रवार को बाराकोट ब्लॉक की तड़ाग ग्राम सभा के पूर्व ग्राम प्रधान प्रहलाद राम (मुन्ना) ने परिवार सहित कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। लोहाघाट विधायक खुशाल सिंह अधिकारी के द्वारा पूर्व प्रधान का कांग्रेस परिवार में स्वागत किया गया। पूर्व ग्राम प्रधान प्रहलाद राम ने कहा कांग्रेस पार्टी की रीति नीति व लोहाघाट विधायक के कार्यों से प्रभावित होकर उनके द्वारा परिवार सहित आज कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की गई है ।उन्होंने कहा वह आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी और लोहाघाट विधायक खुशाल सिंह अधिकारी के लिए तन मन धन से कार्य करेंगे। लोहाघाट विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने आज कांग्रेस पार्टी रीति नीति से प्रभावित होकर बड़ी तादाद में लोग कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। इस दौरान बाराकोट कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष प्रहलाद सिंह अधिकारी, विधायक प्रतिनिधि चाद बोहरा ,जिला पंचायत सदस्य अशोक महरा सहित कई लोग मौजूद रहे।

जरूरी खबरें