Wednesday 10th of June 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:मुड़ीयानी में अवैध रूप से काटी जा रही सड़क पर राजस्व विभाग की कार्यवाही

लोहाघाट के डेंसली विद्युत उपकेंद्र का संचालन शुरू। लो वोल्टेज व कटौती से मिलेगी निजात।

लोहाघाट:बुजुर्ग चेतराम के समर्थन में आए कांग्रेस जिला अध्यक्ष साथ बैठे धरने में। 17 दिनों से चल रहा धरना है ।

चंपावत:सड़क सुरक्षा और जनसुरक्षा के लिए एआरटीओ टनकपुर की कार्रवाई

पाटी:बेहरहम मा बाप ने चार बेटियों को पालने से किया इंकार। चाइल्ड हेल्पलाइन मदद को आई आगे।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट: साहबराम : School Closed: हरियाणा के इन जिलों में 5 सितंबर तक स्कूल रहेंगे बंद, आदेश हुए जारी

Editor

Wed, Sep 3, 2025

School Closed: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा में भारी के चलते इन कई जिलों में स्कूल बंद रखने के आदेश जारी किए गए है आइए जानते है किन किन जिलों में स्कूलों में अवकाश रहने वाला है। आइए देखे इसकी पूरी जानकारी...

कार्यालय उपायुक्त, पंचकूला
दिनांक: 03.09.2025
समय: प्रातः 7 बजे

पंचकूला जिले में हो रही भारी वर्षा के चलते विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, आज दिनांक 03.09.2025 (बुधवार) को जिले के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों व आंगनवाड़ी केंद्रो में अवकाश घोषित किया जाता है।

सभी अभिभावकों, विद्यार्थियों एवं शिक्षकों से अपील की जाती है कि मौसम की वर्तमान स्थिति को देखते हुए सतर्क रहें और अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें।

— उपायुक्त, पंचकूला

फतेहाबाद जिले में...

उपायुक्त मनदीप कौर ने जिला फतेहाबाद के खंड भुना, जाखल व टोहाना के अंतर्गत आने वाले सभी राजकीय एवं अराजकीय विद्यालयों में 3 सितंबर से 5 सितंबर तक अवकाश घोषित किया है।

उपायुक्त ने बताया कि बरसात के चलते कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति बनी हुई है, जिससे विद्यालय आने-जाने वाले बच्चों की सुरक्षा को खतरा हो सकता है। ऐसे में बच्चों की सुविधा व सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तीन दिन का अवकाश घोषित किया गया है।

झज्जर जिले में..

हरियाणा के झज्जर जिले में भी भारी बारिश से जलभराव की स्थिति बन गई है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने आमजन की सुरक्षा के लिए आदेश जारी करते हुए कहा है कि 3 सितंबर को जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूल तथा आंगनवाड़ी केंद्र बंद रहेंगे।

3 जिलों के स्कूलों में छुट्‌टी

मौसम विभाग ने हरियाणा में मंगलवार सुबह साढ़े 8 बजे तक भारी से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में 40 हजार किसानों की ढ़ाई लाख एकड़ फसल का नुकसान हो चुका है। इसे देखते हुए सरकार ने सभी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं।

सिरसा में घग्गर भी उफान पर है और डेंजर लेवल के करीब चल रहा है। जिसे देखते हुए तटबंधों पर ठीकरी पहरा लगाकर नजर रखी जा रही है। सिरसा के एक स्कूल में छुट्‌टी कर दी गई है।

जरूरी खबरें