रिपोर्ट: साहबराम : Success Story: हरियाणा के छोटे से गांव की लड़की पहले बनी IPS और फिर बनी IAS, जाने इनकी कहानी
Laxman Singh Bisht
Success Story: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा में सफल होना देश के लाखों उम्मीदवारों का सपना होता है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी IAS अफसर के बारें में बताने वाले है, जिन्होनें इस परीक्षा को दो बार पास किया। पहले प्रयास में बिना कोचिंग इस परीक्षा को पास कर वह IPS बनी और अपने दूसरे प्रयास में IAS का पद हासिल किया।
हरियाणा की रहने वाली है IAS Divya Tanwar
हम बात कर रहे है IAS दिव्या तंवर की। हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के निम्बी गांव की रहने वाली दिव्या ने शुरुआती पढ़ाई अपने होम टाउन के एक सरकारी स्कूल में की थी। इसके बाद में उनका चयन नवोदय विद्यालय, महेंद्रगढ़ में हो गया।
UPSC की तैयारी
12वीं के बाद उन्होनें महेंद्रगढ़ के ही एक सरकारी महिला कॉलेज से BSc की पढ़ाई पूरी। ग्रेजुएशन के बाद उन्होनें UPSC की परीक्षा देने का मन बनाया और इसके लिए तैयारी शुरू कर दी। दिव्या जब छोटी थी तो उनके पिता का निधन हो गया। घर की सारी जिम्मेदारी उनकी मां पर थी। लेकिन उन्होनें अपनी बेटी का हर कदम पर साथ दिया।
पहली प्रयास में बनीं IPS
दिव्या तंवर ने साल 2021 में पहली बार UPSC की परीक्षा दी। तब दिव्या की उम्र महज 21 साल की थीं। अपने पहले प्रयास में दिव्या ने UPSC जैसी मुश्किल परीक्षा को न सिर्फ पास किया बल्कि ऑल इंडिया 438वीं रैंक हासिल की और वह IPS बनी। लेकिन दिव्या का सपना था कि वह IAS बने। फिर क्या था दिव्या ने इसके लिए तैयारी शुरू कर दी।
बनी IAS अफसर
इसके बाद दिव्या ने साल 2022 में ही दूसरी बार UPSC की परीक्षा दी। अपने दूसरे प्रयास में भी दिव्या को सफलता मिली। साल 2022 में दिव्या ने ऑल इंडिया रैंक 105 हासिल कर अपना IAS बनने का सपना पूरा कर लिया। वर्तमान में दिव्या मणिपुर कैडर में सेवा दे रही हैं और अपने दृढ़ संकल्प और महत्वाकांक्षा की मिसाल बन चुकी हैं।
विज्ञापन
बाराकोट:दो दिवसीय खण्ड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता का हुआ समापन
चंपावत:स्वैच्छिक चकबंदी से किसानों को मिले लाभ, पात्र गांवों में आपसी सहमति से आगे बढ़ाएं प्रक्रिया: जिलाधिकारी
बाराकोट:राजकीय इंटर कॉलेज मऊ में दो दिवसीय स्काउट जांच परीक्षा संपन्न
पाटी:पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज मूलाकोट को लेकर सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो का प्रधानाचार्य ने किया खंडन
लोहाघाट महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव की तैयारियां तेज: विभिन्न पदों के लिए कुल 30 नामांकन फॉर्म बिके /अध्यक्ष पद के लिए तीन उम्मीदवारों ने खरीदे नामांकन पत्र।
चंपावत:बेहड़ से मारपीट को लेकर कांग्रेसियों में उबाल चंपावत में किया धरना प्रदर्शन।
चंपावत:अक्टूबर में पीएम मोदी आ सकते हैं बनबसा व अद्वैत आश्रम मायावती ।
चंपावत:डीएम ने की राजस्व एवं प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा, लंबित मामलों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
चंपावत:राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान और उनके हितों की रक्षा सरकार की प्राथमिकता : हुकम सिंह कुँवर
टनकपुर:डॉ० ए०पी०जे० अब्दुल कलाम प्रौद्योगिकी संस्थान में 5.75 करोड़ की लागत से 66 बैडेड महिला छात्रावास का निर्माण कार्य पूर्ण