रिपोर्ट : साहबराम : खाटूबाबा के पट 19 घंटे तक रहेंगे बंद! जानें क्या है वजह
Laxman Singh Bisht
बाबा श्याम के दर्शन करने राजस्थान जानें वाले श्रद्धालुओं के लिए एक जरूरी खबर आई है। सीकर जिले में हारे के सहारा के नाम से स्थित विश्व प्रसिद्ध खाटूश्यामजी मंदिर के पट 25 सितंबर की रात से लेकर 26 सितंबर की शाम तक पूरे 19 घंटे के लिए बंद रहेंगे।
यानी, इस दौरान आम भक्त बाबा के दर्शन नहीं कर पाएंगे।
जानें मामला
आपको बता दें कि यह कोई आम बंदी नहीं है, बल्कि बाबा श्याम की एक खास परंपरा का हिस्सा है। हर अमावस्या के बाद बाबा का विशेष श्रृंगार, तिलक और सेवा-पूजा का आयोजन किया जाता है। इस विशेष अनुष्ठान के दौरान मंदिर के पट बंद रखे जाते हैं, ताकि पूजा-अर्चना बिना किसी व्यवधान के पूरी हो सके।
जानें कब से कब तक बंद रहेंगे दर्शन?
बंद होने का समय: 25 सितंबर, रात 10 बजे से ।
खुलने का समय: 26 सितंबर, शाम 5 बजे के बाद ।
कुल अवधि: लगातार 19 घंटे ।
इस दौरान मंदिर में आम दर्शनार्थियों के लिए प्रवेश पूरी तरह से बंद रहेगा। केवल पुजारी और मंदिर कमेटी के सदस्य ही विशेष पूजा-अनुष्ठान में भाग लेंगे।
कमेटी की भक्तों से अपील
श्री श्याम मंदिर कमेटी ने सभी भक्तों से स्पष्ट अनुरोध किया है कि वे 26 सितंबर की शाम 5 बजे के बाद ही दर्शन के लिए मंदिर पहुंचें। इससे भीड़भाड़ और अव्यवस्था से बचा जा सकेगा और विशेष पूजा भी शांतिपूर्वक संपन्न हो सकेगी।
विज्ञापन
लोहाघाट:महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग का आंगन मिलन कार्यक्रम का शुभारंभ।
चंपावत:विश्व फार्मेसी दिवस पर चंपावत जिला चिकित्सालय में गोष्ठी का आयोजन
चंपावत:रेड अलर्ट के चलते जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: बिना पूर्व अनुमति मुख्यालय न छोड़ें अधिकारी, क्षेत्रीय कार्मिक भी रहें तैनात
चंपावत:सभी आवेदनकारी, घोषित हों राज्य आंदोलनकारी उत्तराखंड के सभी जिलों में हो मामलों का निस्तारण सम्मान की लड़ाई,पेंशन नहीं,चाहिए प्रमाणपत्र: पांडे
बाराकोट में वंदे मातरम के 150 वे वर्ष पर सामूहिक गायन का आयोजन।
लोहाघाट:पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भाजपा ने श्रद्धा सुमन किए अर्पित।
बाराकोट:संस्कृत स्पर्धाओं में रा०इ०का० बापरू का परचम, रंजना ने किया टॉप
लोहाघाट:वंदे मातरम गीत के 150 वर्ष पूर्ण हजारों छात्र छात्राओं ने एक साथ किया वंदे मातरम का सामूहिक गायन। वंदे मातरम के गीत से गूंजा लोहाघाट नगर
लोहाघाट महाविद्यालय मे छात्र संघ चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया संपन्न। अध्यक्ष पद पर हुआ एक नामांकन।
टनकपुर:जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार: टनकपुर में बहुउद्देशीय शिविर, 500 से अधिक लोगों को मिला विभिन्न योजनाओं का लाभ*