Thursday 11th of June 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:गुरुकुलम एकेडमी में पर्यावरण आधारित प्रतियोगिताओं के विजेताओं को किया गया सम्मानित

चंपावत:डीएम ने संवेदनशील मार्गों पर जेसीबी तैनात करने व आपदा कंट्रोल रूम को सक्रिय रखने के दिए निर्देश

लोहाघाट में सरफेस पार्किंग विस्तार हेतु ₹39.52 लाख की वित्तीय स्वीकृति

चंपावत में एसआईआर 2026 की रफ्तार तेज, तीन दिनों में 42 प्रतिशत गणना(एन्यूमरेशन) फॉर्म वितरित

लोहाघाट विधायक ने पाटी नगर पंचायत में भाजपा की हार को बताया 2027 विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट : साहबराम : Elevated Corridor : हरियाणा से दिल्ली जाना होगा आसान! अब नहीं काटना पड़ेगा लंबा चक्कर, यहां बनेगा एलिवेटिड कॉरिडोर

Editor

Wed, Sep 24, 2025

Elevated Corridor : केंद्र सरकार द्वारा लोगों को बेहतर यातायात सुविधा देने के लिए लगातार एक्सप्रेसवे, हाईवे और फ्लाईओवर का निर्माण किया जा रहा है। इसी बीच हरियाणा के रोहतक, जींद, देहरादून और पंजाब से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए एक राहत भरी खबर आई है। इन राज्यों से दिल्ली आने-जाने वाले लोगों को अब 8-10 किमी लंबा चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। दूसरे राज्यों से आने वाले लोगों को दिल्ली में डायरेक्ट एंट्री के लिए NHAI दिल्ली-कटरा वेस्टर्न पेरिफेरल इंटरचेंज से यूईआर-2 तक करीब 20 किमी लंबा एलिवेटिड कॉरिडोर निर्माण का प्लान बनाया गया है।

करीब 4,000 करोड़ आएगा खर्च

कॉरिडोर का DPR तैयार करने के लिए NHAI किसी प्राइवेट एजेंसी को नियुक्त करने की तैयारी कर रही है। प्रोजेक्ट की लागत करीब 4,000 करोड़ रुपये होगी। अफसरों का कहना है कि जो लोग दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे के रास्ते दिल्ली आना चाहते हैं, उनके लिए वर्तमान में दो विकल्प हैं।

पहला वह दिल्ली-कटरा वेस्टर्न पेरिफेरल इंटरचेंज से करीब 7 किमी दूर केएमपी टोल तक आएं और यहां से रोहतक बहादुरगढ़ रोड से दिल्ली में एंट्री करें। वहीं दूसरा दिल्ली-कटरा वेस्टर्न पेरिफेरल इंटरचेंज से करीब 9 किमी आगे आकर बंदा सिंह बहादुर मार्ग से दिल्ली में एंट्री करें।

प्राइवेट एजेंसी को नियुक्त करने की तैयारी

इन दोनों विकल्पों के अलावा दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे (एनएच-344 एम) से दिल्ली में एंट्री का कोई दूसरा विकल्प नहीं है। नोएडा, गाजियाबाद, लोनी, शाहदरा और पूर्वी दिल्ली के दूसरे इलाकों में जाने वालों की राह तो और भी मुश्किल है। ऐसे में लोगों की सहूलियत के लिए एनएचएआई निलोठी के पास दिल्ली-कटरा वेस्टर्न पेरिफेरल इंटरचेंज से रोहिणी सेक्टर-38 के बीच 20 किमी लंबा एलिवेटिड कॉरिडोर बनाने का प्लान बनाया है। इसके लिए डीपीआर तैयार करने के लिए एक प्राइवेट एजेंसी को नियुक्त करने की तैयारी की जा रही है।

जानें कहां से गुजरेगा रोड

मिली जानकारी के अनुसार यह कॉरिडोर निलोठी के पास दिल्ली-कटरा वेस्टर्न पेरिफेरल इंटरचेज से शुरु होगा और दूसरी तरफ कंझावला - यूईआर-2 के जंक्शन को कनेक्ट करेगा। इस बीच एलिवेटिड कॉरिडोर लडरावन गांव के खेतों से होते हुए पंजाब खोर और जोटी गांव के बीच से कंझावला और कराला होते हुए गुजरेगा।

अफसरों का कहना है कि इसमें कुछ जगह अंडरपास भी बनाए जाएंगे।

कॉरिडोर को कंझावला, नरेला और मदनपुर डबास रोड से इस तरह से कनेक्ट किया जाएगा कि लोगों को एक रोड से दूसरे पर शिफ्ट करना आसान हो सके। कंझावला-मदनपुर डबास रोड टी-जंक्शन और कंझावला-नरेला रोड जंक्शन पर लूप बनाने का प्लान है।

जरूरी खबरें