Friday 27th of March 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:पूर्व प्रधान ने मुख्यमंत्री से की शिवज्यू मंदिर के अधूरे निर्माण को पूरा करने व सौंदर्य करण की मांग

चंपावत:28 मार्च को ‘अर्थ ऑवर’, रात 8:30 से 9:30 बजे तक गैर-जरूरी लाइटें बंद करने की अपील

चंपावत:28 मार्च को जिले के सभी राजस्व न्यायालयों में आयोजित होगी राजस्व लोक अदालत

चंपावत:ऑनलाइन बुकिंग के बाद ही मिलेगा गैस सिलेंडर, मैसेज नहीं आने पर संपर्क करें: +91 96396 34377

नई दिल्ली:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले सीएम धामी, उत्तराखंड आगमन का दिया निमंत्रण

: भाजयुमो ने महाजनसंपर्क अभियान के तहत टनकपुर व बनबसा में नवमतदाता सम्मेलन का किया आयोजन

Laxman Singh Bisht

Sun, Jun 11, 2023
  भाजपा के महाजनसंपर्क अभियान के तहत भारतीय जनता युवा मोर्चा टनकपुर और बनबसा इकाई के तत्वावधान में नवमतदाता सम्मेलन का आयोजन किया गया। भाजयुमो प्रदेश मंत्री व जिला प्रभारी विपिन पांडेय ने कहा कि राष्ट्रहित में अपने मत का प्रयोग कर नरेन्द्र मोदी के हाथों को मजबूत करने का आह्वान किया। कहा कि 2014 से पहले घोटालों का भारत हुआ करता था, जबकि उसके बाद विकसित भारत बन रहा है। नवमतदाओं ने कार्यक्रम के बाद मिस्ड काल कर जनसमर्थन दिया। भाजयुमो जिलाध्यक्ष एडवोकेट गौरव पाण्डेय ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में युवाओं की भूमिका बेहद अहम है। एक वोट की ताकत हमें अहसास कराती है कि आज भारत हर आयाम में तेजी से बढ़ रहा है। मोदी सरकार बनने के बाद टनकपुर को जोड़ने वाली सिंगल रेलवे लाइन ब्राडगेज हुई। ऑलवेदर रोड से आज सुगम यात्रा व दूरी कम हुई है। जम्मू में अनुच्छेद 370 हटा है। हिंदुओं की आस्था का प्रमुख केन्द्र राम मंदिर तैयार होने वाला है। कुमाऊं में एम्स स्वीकृत हो चुका है। कहा कि 9 वर्षों में भारत के साथ ही उत्तराखंड ने भी तेजी से प्रगति की है। बनबसा में भाजयुमो मंडल अध्यक्ष जतिन देउपा की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष कमलेश भट्ट, विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवार, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुनीता मुरारी, भाजयुमो जिला पदाधिकारी कुमुद जोेशी, अखिल प्रजापति, संजय ठाकुर, शानू गुरूरानी, टनकपुर में हुए कार्यक्रम में भाजपा मंडल महामंत्री शशांक गोयल, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष रवि प्रजापति, भाजयुमो मंडल महामंत्री हिमांशु पांडेय सहित युवामोर्चा पदाधिकारी व नवमतदाता मौजूद रहे।

जरूरी खबरें