रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:अंकिता भंडारी को न्याय की मांग को लेकर कांग्रेस का हल्ला बोल किया प्रदर्शन सरकार के खिलाफ की नारेबाजी, प्रदेश में महिला उत्पीड़न के मामले बढ़ने का आरोप।
Laxman Singh Bisht
अंकिता भंडारी को न्याय की मांग को लेकर कांग्रेस का हल्ला बोल किया प्रदर्शन

सरकार के खिलाफ की नारेबाजी, प्रदेश में महिला उत्पीड़न के मामले बढ़ने का आरोप।

चंपावत जिले मे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में बढ़ रहे महिला अपराधों और अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग को लेकर आज शुक्रवार को चंपावत नगर के गांधी चौक में कांग्रेस जिला अध्यक्ष चिराग फर्त्याल के नेतृत्व राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन व नारेबाजी करते हुए धरना दिया। जिला अध्यक्ष फर्त्याल व कांग्रेस नेताओं का कहना था कि अंकिता भंडारी हत्याकांड के चार साल पूरा होने के बाद भी उसे न्याय हीं मिला है। जब तक मामले की सीबीआई जांच नहीं होती और सभी दोषियों को सजा नहीं मिल जाती तब तक कांग्रेस सड़क पर उतरकर विरोध करती रहेगी।कांग्रेस जिलाध्यक्ष चिराग फत्र्याल के नेतृृत्व में आयोजित विरोध प्रदर्शन में वक्ताओं ने कहा कि सरकार अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई जांच से इसलिए डर रही है क्योंकि उसमें भाइपाई भी शामिल हैं। जिलाध्यक्ष चिराग ने कहा कि प्रदेश में महिला अपराधों की संख्या तेजी से बढ़ रही है, सरकार की कानून व्यवस्था पंगु हो चुकी है। बेटियों की सुरक्षा की चिंता हर परिवार को सता रही है। आए दिन प्रदेश में बलात्कार, हत्या, छेड़छाड़ की खबरें आ रही हैं। वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश की बेटियों की सुरक्षा को लेकर काफी गंभीर है। महिलाओं के साथ होने वाले हर उत्पीड़न का मुखर विरोध किया जाएगा। पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष निर्मला गहतोड़ी ने भी सरकार पर बेटियों की सुरक्षा के प्रति गंभीर न होने का आरोप लगाया। प्रदर्शन में महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष विमला महरा, उमेश शर्मा, नीरज वर्मा, जीवन बिष्ट, अशोक वर्मा, दिग्विजय कार्की, मनीष महर, हेत तिवारी, दीपक रैंसवाल, अनंत साह, हरीश राय, लोकेश पांडेय, अभिषेक तड़ागी, नीरज पांडेय, धीरज नेगी सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल रहे। संचालन भुप्पी महर ने किया।
विज्ञापन
लोहाघाट:पितृ पक्ष 2026 - श्राद्ध तिथियों की घोषणा 27 सितंबर से 10 अक्टूबर तक होगा पितृपक्ष
लोहाघाट:चरमराये जियो के नेटवर्क डुंगराबोरा के ग्रामीण परेशान कई बार शिकायत के बावजूद समाधान नहीं प्रशासन से सीमांत क्षेत्र वासियों की समाधान की मांग।
लोहाघाट:कांस्टेबल हेम महरा ने फिर से संभाली लोहाघाट की यातायात व्यवस्था की कमान। एक बार फिर महिला का खोया हुआ पर्स व मोबाइल किया वापस।
चम्पावत में तीन दिवसीय विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर से 587 मरीजों का हुआ निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण
लोहाघाट:राज्य आंदोलनकारियो की पीड़ा मुख्यमंत्री के नाम राज्य आंदोलनकारी भूपेंद्र देव ( ताऊ )का खुला पत्र अब तारीख नहीं, न्याय चाहिए!
लोहाघाट:झूमाधुरी धाम में चला स्वच्छता अभियान, आइटीबीपी और ग्रामीणों ने मिलकर साफ किए मंदिर परिसर व रास्ते
बाराकोट:काकड़ के पूर्व सरपंच व प्रगतिशील किसान चंद्र सिंह अधिकारी का निधन।
लोहाघाट:साधु के भेष में बिना सत्यापन घूम रहे 02 व्यक्तियों का पुलिस एक्ट में चालान
चंपावत:पुनौली कृषि उपकरण प्रकरण की जांच में विधायक के आरोपों की पुष्टि नहीं, भौतिक सत्यापन में मौके पर मिले सभी उपकरण
लोहाघाट:ढोल नगाड़ों के साथ निकले मां भगवती के डोले। झूमाधूरी मेला 2026 का समापन।