रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चम्पावत : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के चंपावत कांग्रेस मुक्त बयान पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष का पलटवार
Laxman Singh Bisht
चम्पावत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के चंपावत में कांग्रेस मुक्त बयान पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष का पलटवार
कांग्रेस जिलाध्यक्ष चिराग फर्त्याल का बयान अपनों की ही दोबारा सदस्यता करवा रही भाजपा
देहरादून/चम्पावत । चम्पावत जिले की सियासत में सोमवार को उस वक्त गर्मा गई जब नगर पंचायत पाटी के अध्यक्ष नारायण लाल , पूर्व प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष गोविंद बोहरा समेत तमाम लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की । देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने नए सदस्यों का स्वागत किया और बयान देते हुए दावा किया कि चम्पावत अब कांग्रेस मुक्त हो गया है । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के इस बयान के बाद अब चम्पावत कांग्रेस के जिलाध्यक्ष चिराग फर्त्याल की प्रतिक्रिया सामने आई है । उन्होंने भाजपा के कांग्रेस मुक्त चम्पावत के दावे पर सवाल उठाते हुए इसे भाजपा की राजनीतिक माहौल बनाने की कोशिश बताया है ।कांग्रेस जिलाध्यक्ष चिराग फर्त्याल ने कहा कि भाजपा जिन लोगों की सदस्यता करवा रही है , ये लोग पहले से ही भाजपा के साथ सक्रिय रूप से जुड़े हुए थे । उन्होंने कहा कि भाजपा में शामिल होने वाले लोग कांग्रेस के कार्यकर्ता नहीं हैं ।चिराग फर्त्याल ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि जब भाजपा कांग्रेस में सेंधमारी नहीं कर पा रही है , तो माहौल बनाने के लिए अपने ही लोगों की दोबारा सदस्यता करवा रही है और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष झूठे बयान दे रहे हैं । फर्त्याल के इस बयान के बाद चम्पावत की सियासत में भाजपा और कांग्रेस के बीच जुबानी जंग और तेज होने के आसार हैं ।फर्त्याल ने कहा कि कांग्रेस का हर कार्यकर्ता पार्टी के साथ ईमानदारी और मजबूती के साथ खड़ा है । उन्होंने भाजपा के कांग्रेस मुक्त चम्पावत के दावे को झूठा बताते हुए कांग्रेस संगठन के मजबूत होने का दावा किया ।
भाजपा जहां पाटी नगर पंचायत अध्यक्ष समेत कई लोगों के पार्टी में शामिल होने को कांग्रेस के लिए झटका और अपने संगठन की मजबूती के तौर पर देख रही है , वहीं कांग्रेस जिलाध्यक्ष का कहना है कि सदस्यता लेने वाले लोग कांग्रेस से जुड़े हुए नहीं थे । अब सवाल यही है कि क्या यह वाकई कांग्रेस में बड़ी सेंधमारी है या भाजपा की ओर से अपने ही पुराने समर्थकों को औपचारिक रूप से पार्टी में शामिल कराने का सियासी दांव ? इस घटनाक्रम के बाद चम्पावत की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का दौर और तेज होना तय माना जा रहा है ।
विज्ञापन
चंपावत:लधिया-रतिया नदियों में विस्फोटक से मछली मारने की शिकायत पर डीएम सख्त
चंपावत में मां नंदा सुनंदा की निकली भव्य डोला यात्रा, सैकड़ों लोगों ने किया प्रतिभाग माँ नंदा सुनंदा की प्रतिमा पर महिलाओं ने की पुष्प व अक्षत वर्षा
चंपावत:जनता मिलन में डीएम ने सुनीं 195 जनसमस्याएं, अधिकारियों को समयबद्ध समाधान के निर्देश
लोहाघाट:स्वरोजगार से सम्मान तक आत्मनिर्भर शक्ति कार्यक्रम का आयोजन महिलाओं को किया गया सम्मानित।क्षेत्र की सैकड़ो महिलाओं ने कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
लोहाघाट:अवैध शराब की तस्करी करते हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार 54 टेट्रा पैक शराब बरामद
बाराकोट: पम्दा के युवा उप प्रधान मनमोहन टम्टा का निधन
लोहाघाट:पितृ पक्ष 2026 - श्राद्ध तिथियों की घोषणा 27 सितंबर से 10 अक्टूबर तक होगा पितृपक्ष
लोहाघाट:चरमराये जियो के नेटवर्क डुंगराबोरा के ग्रामीण परेशान कई बार शिकायत के बावजूद समाधान नहीं प्रशासन से सीमांत क्षेत्र वासियों की समाधान की मांग।
लोहाघाट:कांस्टेबल हेम महरा ने फिर से संभाली लोहाघाट की यातायात व्यवस्था की कमान। एक बार फिर महिला का खोया हुआ पर्स व मोबाइल किया वापस।
चम्पावत में तीन दिवसीय विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर से 587 मरीजों का हुआ निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण