: लोहाघाट:वाल्मीकि समाज के सरपंच हरचरण करेंगे लोहाघाट नगर पालिका अध्यक्ष पद की दावेदारी
Tue, May 28, 2024
वाल्मीकि समाज के सरपंच हरचरण करेंगे लोहाघाट नगर पालिका अध्यक्ष पद की दावेदारी[caption id="attachment_20027" align="alignnone" width="300"]
उत्तराखंड वाल्मीकि समाज के सरपंच व वर्तमान में लोहाघाट नगर पालिका में तैनात हरचरण सिंह आगामी नगर पालिका चुनाव में लोहाघाट नगर पालिका से अध्यक्ष पद की दावेदारी करेंगे मंगलवार को हरचरण सिंह ने बताया 2024 निकाय चुनाव में अगर पालिका लोहाघाट में अनुसूचित जाति की सीट आती है तो वह नगरपालिका अध्यक्ष पद की दावेदारी करेंगे हरचरण सिंह ने बताया उन्हें पालिका में कार्य करते हुए लगभग 40 साल हो चुके हैं और उन्हें पूरी जानकारी है नगर के विकास के लिए क्या-क्या कार्य करने हैं उन्होंने कहा पूर्व में पालिका में कुछ ऐसे कार्य हुए हैं जिन्हें नहीं होना चाहिए था जिस कारण जनता को काफी दिक्कतें हो रही है उन्होंने कहा अगर वह जनता के सहयोग से नगरपालिका अध्यक्ष बनते हैं तो वह नगर की तस्वीर बदलकर रख देंगे उन्हें इस कार्य में उनके 40 वर्ष का अनुभव काम आएगा उन्होंने नगर की जनता से हाथ जोड़कर सहयोग देने की अपील की है साथ ही उन्होंने कहा लोहाघाट नगर की प्रमुख समस्या पेयजल ,नजूल भूमि को फ्री होल्ड करना तथा लोहावती नदी को स्वच्छ करने की लड़ाई जनता के सहयोग से लड़ेंगे अगर जरूरत पड़ी तो माननीय उच्च न्यायालय का दरवाजा भी खटखटाएंगे वही पालिका में तैनात पर्यावरण मित्रों को सुविधाएं दिलाई जाएंगे ताकि नगर की स्वच्छता व्यवस्था और बेहतर हो सके पालिका के लिए नई-नई आधुनिक मशीने खरीदी जाएंगी वही लोगों ने कहा अगर एससी सीट आती हैं तो हरचरण सिंह नगर पालिका अध्यक्ष पद के सशक्त उम्मीदवार होंगे वही अपने सरपंच के इस फैसले पर वाल्मीकि समाज काफी जोश में है
[/caption]
: चंपावत भाजपा जिला महामंत्री ने किया दिल्ली में धुआंधार चुनाव प्रचार
Wed, May 22, 2024
चंपावत भाजपा जिला महामंत्री ने किया दिल्ली में धुआंधार चुनाव प्रचार
चंपावत के भाजपा जिला महामंत्री मुकेश कलखुड़िया के द्वारा दिल्ली में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में धुआंधार चुनाव प्रचार किया जा रहा है बुधवार को कलखुरिया ने विश्वास नगर विधानसभा में लोकसभा प्रत्याशी हर्ष मल्होत्रा के पक्ष मे प्रचार प्रसार कर नुक्कड़ सभाएं की गई कलखुड़िया ने कहा इस बार दिल्ली की सातों सीटों में भाजपा अपना परचम लहराएगी
: लोहाघाट:भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष का लोहाघाट दौरा
Wed, May 22, 2024
भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष का लोहाघाट दौरा[caption id="attachment_19656" align="alignnone" width="300"]
बुधवार को भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी व प्रदेश महामंत्री नेत्रपाल मौर्य आदी कैलाश यात्रा से लौटते समय लोहाघाट पहुंचे लोहाघाट पहुंचने पर भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष गोविंद वर्मा के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियो व कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी ने कहा प्रधानमंत्री मोदी के शासन में ओबीसी समाज के लोगों के जीवन स्तर को ऊंचा उठने के लिए कई योजनाएं संचालित की गई है पार्टी में भी ओबीसी समाज के लोगों को ऊंचे पद दिए गए हैं तथा ओबीसी मोर्चे का गठन किया गया है
[/caption][caption id="attachment_19657" align="alignnone" width="300"]
मोर्चा ओबीसी समाज के लोगों के लिए कई कार्य कर रहा है उन्होंने कहा 2024 में भी लगातार तीसरी बार मोदी सरकार बनने जा रही है और प्रदेश में मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में प्रदेश तरक्की की सीढ़ियां चढ़ता जा रहा है उन्होंने कहा पहले आदि कैलाश यात्रा के लिए तीर्थ यात्रियों को किलोमीटरो पैदल यात्रा करनी पड़ती थी पर आज भाजपा सरकार ने आदि कैलाश तक सड़क पहुंचा दी है प्रधानमंत्री मोदी खुद आदि कैलाश के दर्शन कर चुके हैं जिसके बाद बड़ी संख्या में पर्यटक वाहनों के माध्यम से आदि कैलाश पहुंच रहे हैं जिससे क्षेत्र के युवाओं को अच्छा रोजगार भी प्राप्त हो रहा है
[/caption]
तथा प्रदेश पर्यटन के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है इस दौरान निब्रतमान पालिकाध्यक्ष चंपावत विजय वर्मा, दीपक नाथ गोस्वामी, मनोज राय ,जीवन गहतोरी ,सागर नाथ ,सूरज मेहरा ,रोहित वर्मा ,प्रकाश नाथ, लक्ष्मण नाथ ,गुड्डू कनौजिया, नितिन ढेक सहित कई लोग मौजूद रहे