Friday 3rd of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत को आदर्श और उत्तराखंड को आत्मनिर्भर राज्य बनाने की दिशा में आगे बढ़ते कदम

लोहाघाट:नकली धामी बयान पर भड़की भाजपा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल व विधा0 हरीश धामी का फूंका पुतला

लोहाघाट अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ के ट्रांसफर पर भड़की लोहाघाट विकास समिति।धरने मे बैठी

चंपावत:स्मैक तस्करी में लोहाघाट व बाजपुर के युवक को अदालत ने सुनाई कारावास की सजा।

लोहाघाट:फायर कर्मियों को एएसआई पद पर किया जाए प्रोन्नत राज्य आंदोलनकारी गढ़कोटी का मुख्यमंत्री को ज्ञापन।

सूचना

: लोहाघाट:नगर सेवक बनने के लिये मैदान में उतरेंगे पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष, राज्य आंदोलनकारी राजू गड़कोटी /लोहाघाट के समुचित विकास के लिए नगर सेवक का चुनाव लड़ेंगे राज्य आंदोलनकारी पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष

Laxman Singh Bisht

Sun, Dec 15, 2024
लोहाघाट के समुचित विकास के लिए नगर सेवक का चुनाव लड़ेंगे राज्य आंदोलनकारी पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष राजू गड़कोटी लोहाघाट नगर पालिका सीट अनारक्षित होने पर हमेशा जनसरोकार के मुद्दों एवं युवाओं के हितों के लिए कार्य करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष राजू गडकोटी ने बताया कि वह नगर सेवक बनने के लिए समाज के सहयोग से अध्यक्ष पद के चुनाव हेतु मैदान में उतरेंगे.उन्होंने बताया कि उन्हें युवाओं बुजुर्गों एवं माता बहनों का सदैव सहयोग मिलता रहा है, जिससे उन्हें पूर्व मे लोहाघाट महाविद्यालय का दो बार प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला. यही कारण है कि आज लोहाघाट नगर पालिका की सीट अनारक्षित होने पर उनके समर्थकों एवं शुभचिंतकों द्वारा दूरभाष एवं उनसे व्यक्तिगत मुलाकात कर नगर सेवक के रूप में कार्य करने हेतु आगे आने का आह्वान किया है.गडकोटी ने बताया कि वह स्वयंसेवक होने के नाते संगठन की मर्यादा और संगठन की रीति नीति पर अटूट विश्वास करते हैं, इसलिए वह पार्टी में किए आवदेन के निर्णय का इंतजार करते हुए जनता के बीच जाएंगे गड़कोटी ने कहा कि प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी द्वारा मन की बात कार्यक्रम में शिक्षित युवाओं को समाज सेवा हेतु राजनीति में आने का आह्वान किया था जिससे वह प्रेरित हुए हैं इसलिये सेवक के रूप में जनता के बीच समाज के लिये कार्य करेंगे गडकोटी ने कहा उनके द्वारा बिना किसी राजनीतिक पद के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के सहयोग से समाज के विभिन्न मुद्दों अस्पताल में चिकित्सकों की व्यवस्था, अल्ट्रासाउंड मशीन की व्यवस्था, लोहाघाट नगर की पेयजल समस्या की डीपीआर, पॉलिटेक्निक में विभिन्न विषयों की स्वीकृति, नंदा गौरा योजना से वंचित छात्राओं को लाभ दिया जाना, युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं में आयु सीमा में छूट, श्रमिकों हेतु श्रम कार्यालय की स्थापना, एआरटीओ कार्यालय की स्थापना सहित विभिन्न मुद्दों पर कार्य करते हुए उन पर सकारात्मक पहल हुई है. उसे वह आगे भी माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के सहयोग से जारी रखते हुए लोहाघाट नगर को पूरे भारतवर्ष का मॉडल नगर बनाने के साथ साथ युवाओं के लिए कार्य करेंगे गड़कोटी ने कहा युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी युवा होने के साथ-साथ स्पष्ट व्यक्तित्व और युवाओं के हितों की रक्षा करने वाले मुख्यमंत्री हैं उनका मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं संगठन पर अटूट विश्वास है, और आगे भी रहेगा.

जरूरी खबरें