Sunday 5th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पासम के होनहार छात्र खीम चंद का नवोदय विद्यालय में चयन।*

टनकपुर:कैलाश मानसरोवर यात्रा के प्रथम दल को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

लोहाघाट:पूर्व विधायक फर्त्याल की पहल पर 10 जुलाई से होगा मिनी ओलंपिक 2

लोहाघाट:स्त्री रोग विशेषज्ञ के तबादले को रोकने की मांग लोहाघाट विकास संघर्ष समिति का एसडीएम को ज्ञापन।

लोहाघाट:भाजपा के दर्जनों लोग कांग्रेस मे हुए शामिल विधा0अधिकारी ने किया स्वागत।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : पाटी :डीएम ने स्वयं सत्यापित किया प्रकरण, कमला देवी को योजनाओं का मिलेगा लाभ

Laxman Singh Bisht

Sun, Feb 8, 2026

डीएम ने स्वयं सत्यापित किया प्रकरण, कमला देवी को योजनाओं का मिलेगा लाभ

ममुलाकोट रात्रि चौपाल में जनसमस्याओं पर त्वरित निर्णयविकासखंड पाटी की ग्राम सभा मुलाकोट स्थित मज्याप ग्राम में जिलाधिकारी मनीष कुमार ने रात्रि चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएँ सुनीं और संबंधित अधिकारियों को मौके पर समाधान हेतु निर्देशित किया।चौपाल के दौरान कमला देवी ने बताया कि पिछले 8 वर्षों से उनके पति उनके साथ नहीं रह रहे हैं, जिसके कारण उन्हें अपने दो नाबालिग बच्चों का अकेले पालन-पोषण करना पड़ रहा है। उन्होंने पेंशन, राशन तथा बच्चों के भरण-पोषण हेतु मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना का लाभ दिलाने का अनुरोध किया।जिलाधिकारी ने प्रकरण का संज्ञान लेते हुए स्वयं सत्यापित कर जिला प्रोबेशन अधिकारी एवं जिला समाज कल्याण अधिकारी को जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।केसरी देवी द्वारा आवास की मांग रखे जाने पर जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारी को प्राथमिकता के आधार पर आवास उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।दीपा देवी ने अवगत कराया कि उनके पति की मृत्यु लगभग 8 वर्ष पूर्व हो चुकी है और वे दो नाबालिग बच्चों के साथ आर्थिक तंगी में जीवनयापन कर रही हैं। इस पर जिलाधिकारी ने उन्हें मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना से आच्छादित करने के निर्देश दिए तथा खंड विकास अधिकारी पाटी को गौशाला उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।इसके अतिरिक्त अन्य शिकायतों में मोहन सिंह द्वारा सड़क से निर्माण सामग्री हटाने, कमला देवी की आवास संबंधी समस्या, कुंदन सिंह की गौशाला निर्माण संबंधी मांग, थाला क्षेत्र के ग्रामीणों द्वारा सीसी मार्ग निर्माण की मांग तथा सीमा अधिकारी द्वारा मुलाकोट से मज्याप तक सड़क डामरीकरण की मांग पर जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को सभी प्रकरणों में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद अधिकारी, ईई लोनिवि हितेश कांडपाल सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी व बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें