Friday 3rd of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:पूर्व की भांति खुलेंगे विद्यालय मुख्य शिक्षा अधिकारी ने बदला समय परिवर्तन का आदेश।

तीन बार लिखित सूचना के बावजूद दिवंगत कर्मचारी का दूसरी बार हुआ स्थानांतरण, लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली

बाराकोट :मूसलाधार बारिश से नदेडा बर्दाखान में घरो में घुसा पानी व मलवा ग्रामीण दहशत में। बची एक जनहानि

चम्पावत में स्कूलों का समय बदला, निजी विद्यालयों को भी करना होगा नए आदेश का पालन

चंपावत:अब किसानों को डिजिटल माध्यम से मिलेगी खाद डिजिटल गवर्नेंस से सशक्त हुए अन्नदाता

सूचना

रिपोर्ट: जगदीश जोशी : बाराकोट :वॉलीबॉल प्रतियोगिता में बाराकोट ‘A’ टीम ने मारी बाजी, खिलाड़ियों में दिखा उत्साह

Laxman Singh Bisht

Tue, Mar 24, 2026

बाराकोट वॉलीबॉल प्रतियोगिता में बाराकोट ‘A’ टीम ने मारी बाजी, खिलाड़ियों में दिखा उत्साह

जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देशानुसार युवा कल्याण एवं खेल विभाग के संयुक्त तत्वावधान में “जन-जन की सरकार: 4 साल बेमिसाल” कार्यक्रम के अंतर्गत विकासखंड बाराकोट के पोखरीखाल खेल मैदान में आज 24 मार्च को वॉलीबॉल ओपन वर्ग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।प्रतियोगिता में स्थानीय खिलाड़ियों एवं युवाओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करते हुए खेल भावना एवं उत्साह का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। मुकाबले बेहद रोमांचक रहे, जिनमें टीमों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली।प्रतियोगिता में बाराकोट ‘A’ टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया, जिसकी अगुवाई वीरू अधिकारी द्वारा की गई। वहीं यूथ क्लब बाराकोट की टीम द्वितीय स्थान पर रही।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर ब्लॉक प्रमुख बाराकोट श्रीमती सीमा आर्या द्वारा विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया तथा खेलों के प्रति युवाओं को निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।इस अवसर पर राजू अधिकारी,शंकर सिंह, भावेश गहतोड़ी, रीता, सुनील कुमार गुप्ता, ओम प्रकाश सिंह, महेश लाल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें