Wednesday 13th of May 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट व चंपावत मे शराब दुकानों पर आबकारी विभाग की छापामारी अनियमितताओं पर चालानी कार्रवाई

पाटी: शादी के 4 दिन बाद जेवर सहित प्रेमी संग फरार हुई नवविवाहित

लोहाघाट:होली विजडम स्कूल का रहा जलवा भुवनेश जोशी ने 93.8 % अंक के साथ विद्यालय किया टॉप।

सीबीएसई इंटरमीडिएट परीक्षा में गुरुकुलम एकेडमी लोहाघाट की मीनाक्षी बोहरा ने 92% अंक प्राप्त कर नाम किया रोशन

लोहाघाट:नीट पेपर लीक मामले में यूथ कांग्रेस व एनएसयूआई ने फूका केंद्र सरकार का पुतला।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:खिलाड़ियों की मांग पर सेपक टकरा, बास्केटबॉल व हॉकी के नए प्रशिक्षण कैंप होंगे शुरू।

Laxman Singh Bisht

Sun, Mar 22, 2026

खिलाड़ियों की मांग पर सेपक टकरा, बास्केटबॉल व हॉकी के नए प्रशिक्षण कैंप होंगे शुरू।

खेल कैंपों के द्वारा खिलाड़ियों को तरासेगा खेल विभाग

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के टनकपुर भ्रमण के दौरान आयोजित मुख्य सेवक संवाद कार्यक्रम में क्षेत्र के उभरते खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों द्वारा जनपद में सेपक टकरा, बास्केटबॉल एवं हॉकी के प्रशिक्षण कैंप प्रारंभ किए जाने की मांग की गई थी।मुख्यमंत्री द्वारा इस मांग को गंभीरता से लेते हुए खेल गतिविधियों के विस्तार एवं युवाओं को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने हेतु आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए।इसी क्रम में जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देशानुसार खेल विभाग चम्पावत द्वारा आगामी सत्र 2026-27 में टनकपुर क्षेत्र में सेपक टकरा, बास्केटबॉल एवं हॉकी के नवीन प्रशिक्षण कैंप प्रारंभ किए जाने का निर्णय लिया गया है। यह पहल जनपद के खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण उपलब्ध कराने तथा खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।जिला क्रीड़ा अधिकारी चन्दन सिंह बिष्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार जनपद में खेल अवसंरचना को सुदृढ़ करने तथा प्रतिभाओं को निखारने के उद्देश्य से इन खेलों के लिए विशेष प्रशिक्षण शिविर संचालित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि खेल विभाग द्वारा पूर्व से ही खेल निदेशालय की स्वीकृति के साथ विभिन्न स्थानों पर प्रशिक्षण शिविर संचालित किए जा रहे हैं, किंतु स्थानीय खिलाड़ियों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा नए खेलों के कैंप प्रारंभ करने की मांग को देखते हुए जिलाधिकारी द्वारा त्वरित संज्ञान लिया गया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।उन्होंने आगे बताया कि प्रस्तावित नए प्रशिक्षण कैंप 15 अप्रैल 2026 से प्रारंभ होकर 15 मार्च 2027 तक निरंतर संचालित किए जाएंगे। इन कैंपों में प्रशिक्षित कोचों द्वारा खिलाड़ियों को तकनीकी प्रशिक्षण, फिटनेस, कौशल विकास तथा प्रतियोगिताओं हेतु विशेष तैयारी कराई जाएगी, जिससे खिलाड़ी उच्च स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर सकें।यह पहल न केवल जनपद में खेल संस्कृति को बढ़ावा देगी, बल्कि युवाओं को सकारात्मक दिशा प्रदान करते हुए उन्हें अनुशासन, नेतृत्व क्षमता एवं टीम भावना के विकास में भी सहायक सिद्ध होगी। साथ ही, खेलों के माध्यम से युवाओं को रोजगार एवं करियर के नए अवसर भी प्राप्त होंगे।जनपद के इच्छुक खिलाड़ी इन प्रशिक्षण कैंपों में प्रतिभाग करने हेतु किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए जिला क्रीड़ा कार्यालय, चम्पावत से संपर्क कर सकते हैं।

जरूरी खबरें